{"_id":"63ff99f989b18c2c7d057c14","slug":"garland-offered-to-gas-cylinder-performed-aarti-sonbhadra-news-c-20-1-85184-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: गैस सिलिंडर को चढ़ाया फूल-माला, उतारी आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: गैस सिलिंडर को चढ़ाया फूल-माला, उतारी आरती
विज्ञापन
सोनभद्र। रसोई गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि पर सपा और कांग्रेस ने विरोध जताया है। इसे होली पर आम जन को सरकार की ओर से महंगाई का तोहफा करार देते हुए बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया।
घोरावल विस क्षेत्र के कम्हारी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष दुबे की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने रसोई गैस सिलिंडर पर माला-फूल चढ़ाई और अगरबत्ती दिखाते हुए आरती उतारी। आशू दुबे ने कहा कि मौजूदा सरकार की ओर से घरेलू गैस की कीमतों में 50 और कॉमर्शियल गैस की कीमतों में 350 रुपये का इजाफा यह दर्शाता है कि वर्तमान सरकार को आम जनमानस की स्थिति से कोई मतलब नहीं है। लोगों को होली पर यह उम्मीद थी कि सरकार उन्हें कुछ रियायतें देगी, लेकिन इससे उलट गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाकर महंगाई की आंच में झुलसने को छोड़ दिया गया है। वर्ष 2014 के बाद रसोई गैस के दाम में तीन गुना से अधिक वृद्धि हुई है, मगर भाजपाई मौन हैं।
इस मौके पर रमेश सिंह पटेल, विजेंद्र भारती, शिवनाथ, श्याम बाबू, प्रदीप कुमार, गौरव आनंद, नीरज कुमार, अजय, गौतम आनंद आदि रहे। उधर, सपा कार्यकर्ताओं ने पन्नूगंज रोड मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। पूर्व जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि हाल में पेश हुए केंद्रीय बजट में भी महंगाई से राहत दिलाने में नाकाम भाजपा सरकार ने रसोई गैस के दाम बढ़ाकर आग में घी झोंकने का काम किया है। गैस के दाम में वृद्धि का असर हर परिवार पर पड़ेगा। महंगाई में भी इजाफा होना तय है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है। आम जन मानस में बढ़ती मंहगाई से आक्रोश है। प्रदर्शन में गोपाल गुप्ता, मुन्ना कुशवाहा, राशिद अंसारी, मुश्ताक अहमद, राम पटेल, चंदन केसरी, राकेश भारती आदि मौजूद रहे।