फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gangsters will be charged against those who pass trucks

Sonebhadra News: अफसरों की लोकेशन लेकर ट्रकों को पास कराने वालों पर लगेगा गैंगस्टर

Thu, 26 Oct 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Gangsters will be charged against those who pass trucks
सोनभद्र। एसपी के कड़े रूख के बाद जिले में करीब 36 से 40 पासरों पर गैंगस्टर की कार्रवाई शुरू हो गई है। इसे लेकर पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी करने में जुट गई है।
विज्ञापन

जिले में बड़े पैमाने पर बालू और गिट्टी का अवैध परिवहन कराने में पासरों की सक्रियता है। पासरों का गिरोह अधिकारियों की लोकेशन लेकर गिट्टी-बालू लदे ट्रकों को पास कराता है। इससे जहां अवैध परिवहन को बढ़ावा मिलता है तो दूसरी ओर सरकारी राजस्व की भी क्षति होती है। पूर्व में कई ऐसे पासर गिरफ्तार हो चुके हैं, जो बिना परमिट और ओवरलोड वाहनों को तयशुदा मोटी रकम लेकर सोनभद्र जिले की सीमा से सुरक्षित पास कराते हैं। इस अवैध कार्य से ही उन्होंने काफी संपत्ति भी हासिल की है। गिरोह के सदस्य अपनी ऊंची पहुंच और सफेदपोशों के साथ गहरे रिश्ते होने के कारण बचते भी रहे हैं। ऐसे में एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने पासरों को चिन्हित कर उनकी संपत्ति का ब्योरा तलाशना शुरू कर दिया है। सदर कोतवाली पुलिस ने करीब 36 से 40 पासरों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वाहन पास कराने वाले गिरोह के सदस्य खनिज, परिवहन, पुलिस और जांच टीम में शामिल अन्य अधिकारियों का लोकेशन लेकर व्हाट्सएप पर एक-दूसरे को सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं। ऐसे लोंगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. यशवीर सिंह, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। सदर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि जान से मारने की धमकी और मारपीट के मामले में न्यायालय की ओर से गोरारी निवासी बेदाल पांडेय पर न्यायालय से वारंट था। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed