{"_id":"677ebcc1aad83e44a20d5886","slug":"gangster-on-six-miscreants-including-the-head-of-aluminum-thieves-gang-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-122822-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: एल्युमिनियम चोर गिरोह के मुखिया समेत छह बदमाशों पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: एल्युमिनियम चोर गिरोह के मुखिया समेत छह बदमाशों पर गैंगस्टर
विज्ञापन
पिपरी थाने की पुलिस ने फर्जी प्रपत्र तैयार कर एल्युमिनियम चोरी करने वाले गैंग पर शिकंजा कसना शुरू किया है। मंगलवार को इस गिरोह के 6 बदमाशों पर गैंगस्टर का मामला दर्ज किया गया।
पिपरी थाना क्षेत्र स्थित प्लांटों से निकलने वाली एल्युमिनियम की चोरी सालों से होती रही है। कभी रास्ते से ट्रक गायब करने तो कभी प्लांट से फर्जी प्रपत्र और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर एल्युमिनियम चोरी के मामले आते रहे हैं। इसके पीछे एक गिरोह सक्रिय रहा है।
प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने तहरीर में बताया कि जौनपुर के छातीडीह निवासी विद्यासागर मिश्रा यह गिरोह चलाता है।
गैंग के सदस्य अयोध्या जिले के बैतीकला हैदरगंज निवासी राजा उर्फ जिलानी, भोपाल के हाउसिंग बोर्ड हनीफ काॅलोनी निवासी राजा मियां, गोंडा जिले के अलीपुर बाजार निवासी अजमत अली खान उर्फ अमजद, औरंगाबाद निवासी सैयद फज, महाराष्ट्र के सावनगर चिंचवाड़ निवासी इस्माईल पीर मोहम्मद शेख भी इस गिरोह के सदस्य हैं।
विज्ञापन
सभी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और लगातार अपराध में सक्रिय है। इनके कृत्य से थाना पिपरी और सोनभद्र क्षेत्र में ऐसे वाहन के फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लाखों का गोलमाल किया जाता है। पुलिस ने डीएम और एसपी की संस्तुति पर गैंगस्टर अधिनियम के तहत कुल छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।