फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gang rape of tribal woman on the pretext of providing accommodation, case will be registered

Sonebhadra News: आवास दिलाने का झांसा देकर आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दर्ज होगा केस

Thu, 07 Mar 2024 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gang rape of tribal woman on the pretext of providing accommodation, case will be registered
सरकारी आवास दिलाने के नाम पर आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों पर विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट आबिद शमीम की अदालत ने केस दर्ज करने का आदेश दिया है। पीड़िता की ओर से प्रस्तुत प्रार्थना पत्र को कोर्ट ने प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध मानते हुए बीजपुर पुलिस को तत्काल केस दर्ज कर कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन

बभनी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी आदिवासी महिला ने अधिवक्ता रोशन लाल यादव के जरिए दाखिल धारा 156 (3) सीआरपीसी के प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। बताया था कि दो माह पूर्व सुधीर पांडेय निवासी नधिरा और चिंतामणि विश्वकर्मा निवासी अम्मा टोला (बकरिहवा), थाना बीजपुर उसके घर पर आए और सरकारी आवास दिलाने के लिए फार्म भरवाया। कहा था कि जब अधिकारी आएंगे तो तुम्हें अधिकारियों के पास ले चलेंगे और आवास पास करवा देंगे। गत दो जनवरी की शाम दोनों उसके घर आए और सभी कागज लेकर साथ चलने को कहा। कार में बैठाकर बकरिहवा ले गया और वहां डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। किसी तरह भागकर अपने घर आई। पुलिस में सुनवाई न होने पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने बीजपुर थानाध्यक्ष को एफआईआर दर्ज कर विधि अनुरूप विवेचना का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed