फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gang rape of married woman in sonbhadra after tying her brother hands both were going to visit Mukha Fall

हैवानियत: भाई के हाथ-पैर बांधकर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में जमानत पर है एक आरोपी

Thu, 13 Jan 2022 10:48 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 Jan 2022 10:48 AM IST
सार

 विवाहिता (22) अपने मौसरे भाई के साथ बाइक से मुक्खा फॉल घूमने जा रही थी।  पांच युवकों ने उनका पीछा शुरू किया और सुनसान स्थान देखकर उन्हें रोक लिया। भाई के हाथ-पैर बांधकर विवाहिता के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Gang rape of  married woman in sonbhadra after tying her brother hands both were going to visit Mukha Fall
सोनभद्र में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : फाइल

विस्तार

यूपी के सोनभद्र में मौसेरे भाई को बंधक बनाकर अनुसूचित जाति की विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की है। बुधवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौसेरे भाई-बहन मुक्खा फॉल घूमने जा रहे थे।

विज्ञापन


आरोपियों ने उन्हें रोककर रास्ते में वारदात को अंजाम दिया। एसपी, एएसपी समेत अन्य अफसरों ने थाने पहुंचकर पीड़िता से पूछताछ की। देर रात पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता (22) कुछ महीने से मायके में रह रही है।
विज्ञापन


पांच युवकों ने किया पीछा 
इसी क्षेत्र के दूसरे गांव निवासी उसका मौसेरा भाई मंगलवार को उसके घर पहुंचा। दोनों बाइक से मुक्खा फॉल घूमने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पांच युवकों ने उनका पीछा शुरू किया और सुनसान स्थान देखकर उन्हें रोक लिया। उनके साथ पहले बदसलूकी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर मौसेरे भाई के हाथ-पैर बांधकर विवाहिता के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। देर शाम उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंचे मौसेरे भाई-बहन ने परिजनों को जानकारी दी। रात होने के कारण वो बुधवार को कोतवाली पहुंचे। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हाल ही में जमानत पर छूटा है एक आरोपी

पुलिस के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म में नामजद एक आरोपी मुक्खा फॉल के समीप ही एक गांव का है। वह कुछ समय पहले ही पॉक्सो एक्ट के एक मामले में जमानत पर जेल से छूटकर आया है। अब इस घटना में उसका नाम सामने आने के बाद पुलिस ने सरगर्मी से उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों में एक नाबालिग भी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद मेडिकल परीक्षण से कुछ स्पष्ट होगा।

मुक्खा फॉल: घने जंगल के बीच नहीं है सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम

Gang rape of  married woman in sonbhadra after tying her brother hands both were going to visit Mukha Fall
मुक्खा फॉल - फोटो : सोशल मीडिया।

घने जंगलों के बीच स्थित मुक्खा फॉल जितना रमणीय है, उतना ही असुरक्षित भी है। यहां अक्सर आपराधिक गतिविधियां सामने आती रही हैं। करीब डेढ़ दशक पहले यहां वाराणसी के स्टाफ नर्स की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके पहले एक नरकंकाल मिल चुका है।

मारपीट, चाकूबाजी और गोली चलने की घटनाएं भी आम हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई बार मांग उठी, मगर कोई ठोस पहल नहीं की गई। सूनसान क्षेत्र होने और मोबाइल नेटवर्क के अभाव के कारण अराजक तत्वों के लिए यह जगह काफी मुफीद साबित होता रहा है। 

तहसील मुख्यालय से करीब 15 किमी अंदर घने जंगलों में स्थित मुक्खा फॉल पर दूरदराज से लोग घूमने आते हैं। करीब डेढ़ दशक पहले यहां घूमने आई वाराणसी के एक निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स की लाश मिली थी। जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की बात सामने आई थी। करीब छह माह पहले सैलानियों के दो गुटों में जमकर चाकूबाजी हुई थी, जिसमें तीन गंभीर रूप से घायल हुए थे। हाल ही में एक युवक का फॉल के पास ही संदिग्ध हाल में शव मिला था, जो कुछ दिन पहले से लापता था। सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में लोग घटनाओं के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना भी नहीं दे पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed