फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ganesha sitting on Hanuman's shoulder became an attraction

Sonebhadra News: हनुमान जी के कंधे पर बैठे गणेश बने आकर्षण

Wed, 27 Aug 2025 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Ganesha sitting on Hanuman's shoulder became an attraction
चुर्क के वार्ड पांच गणेश महोत्सव पूजा पांडाल की गणेश प्रतिमा। संवाद
सोनभद्र। जिले में बुधवार को पूजा पंडालों में गणेशोत्सव की धूम रहीं। शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में कुल 32 स्थानों पर पूजा पंडाल सजाए गए हैं। बुधवार को शुभ मुहुर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा पंडालों में विघ्नहर्ता श्रीगणेश की मूर्ति स्थापित हुई। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।डीजे पर बज रहे भक्तिगीतों पर भक्तगण थिरकते रहे। रॉबर्ट्सगंज के नई बस्ती में सजे पूजा पंडाल में हनुमान जी के कंधे पर विराजमान गणेश की मूर्ति आस्थावानों के लिए आकर्षक का केंद्र बना हुआ हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में तीन से चार स्थानों पर पूजा पंडाल सजाकर भगवान गणेश की पूजा स्थापित की गई है। नगर के गुरुद्वारा के सामने पन्नूगंज रोड पर बुधवार की शाम छह बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्ति स्थापित की गई। नई बस्ती में सजाए गए पूजा पंडाल में भी शाम चार बजे के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्ति स्थापित की गई। यहां पंडाल में सजी गणेश की मूर्ति आस्थावानों के लिए आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। हनुमान जी के कंधे पर विघ्नहर्ता श्रीगणेश की मूर्ति बनी है, इसके साथ ही पूजा पंडाल को लाइटिंग से शानदार लुक दिया गया है। उत्तर मोहाल स्थित दुग्धेश्वर महादेव मंदिर के पास सजे पंडाल में मूर्ति स्थापित किया गया। देर शाम पूजा पंडाल का पट दर्शन पूजन को खोला गया। रॉबर्ट्सगंज में सात दिनों तक पूजा पाठ चलेगा। इसी तरह शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कुल 32 स्थानों पर पूजा पंडाल सजाते हुए भगवान श्रीगणेश का पूजन अर्चन किया जा रहा है।
विज्ञापन

एनटीपीसी रिहंद में तीन दिवसीय गणेश पूजा का शुभारंभ
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद परियोजना परिसर में बुधवार को तीन दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीगणेश की मूर्ति स्थापित की गई। यहां 29 अगस्त तक पूजा पाठ चलेगा। कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) अनिल श्रीवास्तव ने अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ भगवान श्रीगणेश की पूजा कर एनटीपीसी परिवार के समस्त सदस्यों के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। पूरे तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को पारंपरिक उल्लास का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। रिहंद पूजा समिति ने इस आयोजन के माध्यम से सामूहिक आस्था और सांस्कृतिक समन्वय को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडालों में विराजे बप्पा, गणेशोत्सव का शुभारंभ
शक्तिनगर। एनसीएल बीना कोयला क्षेत्र के आवासीय परिसर स्थित रामलीला मंडप मे नव युवक गणेश पूजा समिति बीना/कृष्णशिला परियोजना की ओर से सात दिवसीय श्री गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को हुआ। पुजारी पं. त्रिभुवन तिवारी ने यजमान गोलक साहू से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजा अर्चना कराया। संध्या आरती में भारी संख्या में जुटे भक्तों के गणपति बप्पा मोरया का उद्घोष करते रहे। इस दौरान समिति अध्यक्ष बाल भगवन गुप्ता, सचिव विश्वजीत विश्वाल, मानस कुमार नायक, नीरज सिंह, सौभाग्य चंद शाहू, अनूप राय, गणेश साहू आदि मौजूद रहे।

जयकारों के साथ पंडालों में विराजे गजानन महाराज
अनपरा। नगर के वार्ड नंबर 18 बोस नगर के शिव मंदिर के बगल में स्थानीय लोगों के सहयोग से भव्य पंडाल सजाया गया है। यहां नगर की सबसे बड़ी 10 फीट की मूर्ति स्थापित की गई है। नगर वार्ड नंबर 11 के रेलवे लाईन किनारे बस्ती के लोगों ने पंडाल में गणपति जी मूर्ति की स्थापित की। वार्ड नंबर के औड़ी मोड़ नेहरू चौक पर भी लोगों ने गणपति जी का भव्य पंडाल सजाया है। नगर के सभी पंडाल मनमोहक है। देर रात तक पंडालों में पूजा अर्चना होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed