फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gandhi's birth anniversary celebrated

गांधी की जयंती मनाई

Sun, 02 Oct 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 02 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Gandhi's birth anniversary celebrated
जयंती मनाइऱ्ई
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती रविवार को जिले में धूमधाम से मनी। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों पर ध्वजारोहण हुआ। राष्ट्रपिता के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट में डीएम सीबी सिंह ने ध्वजारोहण कर गांधीजी, शास्त्री के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया। गांधी के जीवन मूल्यों  समर्पण, सेवा, सत्य, अहिंसा पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवा पत्नियों कस्तूरा देवी, सुमित्रा देवी, फूलमती देवी, शकुंतला को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। उधर डीएम ने जिला अस्पताल में फल वितरित किया।
विज्ञापन



वार्डों का निरीक्षण किया। सीएमएस डा. गणेश प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे। फिर वे राबर्ट्सगंज के हर्षनगर, हमीदनगर, मलीन बस्तियों में सफाई का निरीक्षण किया। उधर संत जेवियर्स स्कूल में प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश, स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल व स्वामी हरसेवानंद महाविद्यालय में प्रबंधक बाबा प्रकाश ध्यानानंद ने गांधीजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। विद्यालय में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



राबर्ट्सगंज के उरमौरा में बाल गृह बालक, नेहरू युवा केंद्र, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिद्धी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन, भाजपा नगर कार्यालय, गुरुनानक बालिका इंटर कालेज, मां वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, जनता दल यूनाइटेड कार्यालय, जनता इंटर कालेज परासी, उच्च प्राथमिक विद्यालय मानपुर, संत भगवानानंद विद्यालय सलैया में भी गांधी जयंती मनाई


गई। सलखनः देवधारी राम चौबे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माता कुमारी पिता बेचन सिंह कुशवाहा शिक्षण संस्थान रेडिया में सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया। चोपनः सिंदुरिय गांव में प्राचीन मंदिर बाबा दूध नाथ परिसर में सफाई की गई। रेणुकूटः हिंडाल्को मनोरंजनालय हॉल में गांधी जयंती मनी। पुलिस चौकी परिसर से स्वच्छता रैली निकाली गई। कोनः क्षेत्र के विद्यालयों में गांधी जयंती धूमधाम से मनी। विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।



दुद्धी। क्षेत्र में रवविार को धूमधाम से गांधी जयंती मनी। तहसील, कोतवाली, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय समेत विद्यालयों में झंडारोहण हुआ। लोगों ने गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। हरपुरा गांव के रामलीला मैदान में बच्चों ने सफाई की। दिघुल में प्रधान हरिशंकर यादव ने सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed