फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gajalakshmi Yoga on Janmashtami, Jupiter and Venus will be together

Sonebhadra News: जन्माष्टमी पर गजलक्ष्मी योग, एक साथ होंगे बृहस्पति और शुक्र

Fri, 15 Aug 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Gajalakshmi Yoga on Janmashtami, Jupiter and Venus will be together
सोनभद्र। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी। इसे लेकर बाजारों में लड्डू गोपाल की मोहक मूर्तियां, उनके लिए रंग-बिरंगे पोशाक, मुकुट, पालना, बांसुरी आदि की खरीदारी हो रही है। लोग घर और मंदिरों की सजावट में भी जुट गए हैं। इस बार जन्माष्टमी पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। देवगुरु बृहस्पति और शुक्र के एक साथ होने से गजलक्ष्मी योग है तो सूर्य और बुध के एक राशि में होने से बुधादित्य योग बन रहा है। ये दोनों ही योग शुभ फलदायक माने जाते हैं।
विज्ञापन

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस विशेष मुहूर्त पर लोग पूरे श्रद्धाभाव से जन्माष्टमी मनाते हैं। घर-घर में इस उत्सव को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है। लोग अपने बच्चों को भी कान्हा रूप में सजाने को आतुर हैं। घरों, मंदिरों में होने वाले विशेष अनुष्ठान के लिए साफ-सफाई और सजावट का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज नगर के मेन बाजार, शीतला मंदिर चौक, बढ़ौली चौराहा, गुरुद्वारा रोड सहित अन्य क्षेत्रों में जन्माष्टमी से जुड़े सामानों की दुकानें सजी हुई हैं। लड्डू गोपाल की मूर्ति, पोशाक व अन्य सामान लोग उत्साह से खरीद रहे हैं तो साज-सज्जा के सामानों की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य एसएन तिवारी ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी पर शुक्र और गुरु दोनों एक ही राशि मिथुन में हैं, इसलिए गजलक्ष्मी योग बन रहा है। इसके अलावा सूर्य और बुध के एक राशि में होने से बुधादित्य योग बन रहा है। ये दोनों योग ही बहुत शुभ माने जाते हैं। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान विशेष फलदाई होता है।

---
आज रात 11:49 बजे लगेगी अष्टमी
पं. संतोष धर द्विवेदी ने बताया कि भादों माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त की रात 11:49 बजे से शुरू होगी। तिथि का समापन 16 अगस्त की रात 9:34 बजे पर है। हालांकि रोहिणी नक्षत्र 17 अगस्त को सुबह 4:38 बजे से शुरू होकर 18 अगस्त को भोर में 3:17 बजे तक रहेगा। उदया तिथि के अनुसार जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त को ही मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed