फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gagan became a scientist in ISRO after studying with scholarship

छात्रवृत्ति से पढ़कर इसरो में वैज्ञानिक बने गगन

Mon, 26 Sep 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Gagan became a scientist in ISRO after studying with scholarship
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति वाली खबर के लिए- गगन चौरसिया। - फोटो : SONBHADRA
म्योरपुर। साधनहीन परिवार के बच्चों के सपनों को पूरा करने में छात्रवृत्ति योजनाएं किसी सौगात से कम नहीं। छात्रवृत्ति की राशि से ही पढ़कर तमाम लोग ऊंचे पदों पर पहुंचे हैं। गोविंदपुर निवासी गगन चौरसिया इसकी नजीर हैं। पिता के निधन के बाद पढ़ाई पूरा करने में छात्रवृत्ति की उनका सहारा बनी। इसरो में वैज्ञानिक गगन बेबाकी से कहते भी हैं कि अगर वनवासी सेवा आश्रम से मिलने वाली छात्रवृत्ति न होती तो वह आज इस मुकाम पर नहीं होते।
विज्ञापन

गगन बताते हैं कि वर्ष 2005 में पिता प्रेमचंद चौरसिया की आकस्मिक मृत्यु के बाद दो भाइयों और एक बहन के लिए पढ़ना मुश्किल हो गया था। उन्होंने वर्ष 2011 में पॉलीटेक्निक की पढ़ाई पूरी कर इसरो में ज्वाइन किया था। इसके पूर्व इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान उन्हें वनवासी सेवा आश्रम के सहयोग से प्रेम भाई समिति कोष से तीन सौ रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति के रूप में प्राप्त होता था। पॉलीटेक्निक की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति के रूप में पांच सौ रुपये प्रति माह मिलने लगे। छात्रवृत्ति की मदद से गगन खुद तो बढ़े ही अपने भाई संगम को भी यूपीपीसीएल में जेई के पद तक पहुंचाया। गगन का कहना है कि डूबते को तिनके का सहारा की तरह ही छात्रवृत्ति हम जैसे तमाम लोगों के लिए महत्वपूर्ण जरिया है। इसकी मदद से हम अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी की स्मृति में दी जाने वाली छात्रवृत्ति को आदिवासी अंचल के मेधावियों के लिए बड़ा अवसर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed