{"_id":"6872aee4866ece4e8b0fbcda","slug":"fungal-infection-patients-increased-by-20-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-131133-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 20 फीसदी बढ़े फंगल इन्फेक्शन के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 20 फीसदी बढ़े फंगल इन्फेक्शन के मरीज
विज्ञापन
बरसात के मौसम में नमी और गर्मी के कारण खुजली और फंगल इन्फेक्शन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। त्वचा के साथ ही कान और पेट रोग की परेशानियां बढ़ गई हैं।
मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में आने वाले 50 फीसदी मरीजों के फंगल इन्फेक्शन, एलर्जी की दिक्कत मिल रही है। खुजली से जख्म भी बन रहे हैं। शनिवार को ओपीडी में सौ से अधिक मरीज पहुंचे।
मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विशेषज्ञ डाॅ. अरूण यादव का कहना है कि बारिश के बाद बढ़ी उमस ने त्वचा रोग संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। रोजाना औसतन 150 की ओपीडी पहुंच गई है।
जो आम दिनों से करीब 20 फीसदी अधिक है। सबसे ज्यादा मरीज खुजली से परेशान होकर ओपीडी में आ रहे हैं। इसके अलावा चुभन, जलन और फफोले पड़ने जैसे लक्षण भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन
बताया कि कभी बारिश हो रही है तो कभी धूप खिल रही है। इस कारण तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इसकी वजह से फंगल इंफेक्शन पसीना रुकने वाले शरीर के स्थानों पर हो जाता है।
उमस के कारण शरीर में पसीना ज्यादा आने की वजह से खुजली, मुहासे, पित्ती की बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। फंगल इंफेक्शन के मरीज 50 फीसदी हैं। फंगल इंफेक्शन मुख्य रूप से नमी युक्त कपड़े पहनने से होता है। बारिश के दिनों में कपड़ों की नमी के कारण शरीर में संक्रमण फैल रहा है।