फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Frustrated by molestation, a class 9 student committed suicide by hanging herself

Sonebhadra News: छेड़खानी से क्षुब्ध कक्षा नौ की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 17 Aug 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Frustrated by molestation, a class 9 student committed suicide by hanging herself
बभनी (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को कक्षा नौ की छात्रा ने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। वह गांव के एक युवक की छेड़खानी और प्रताड़ना से परेशान थी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गांव के पप्पू बीयार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव में 14 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ में पढ़ती थी। पिता ने बताया कि शुक्रवार को सुबह बेटी खाना बनाने के लिए बगल में स्थित पुराने घर में गई थी। कुछ देर बाद पत्नी वहां पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद था। पत्नी ने झरोखे से अंदर जाकर दरवाजा खोला तो बेटी का शव दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर एसआई शिवमूरत यादव पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि सोमवार की रात बेटी घर के बाहर पानी लेने गई थी। वहां गांव के चार लड़के और एक महिला उसे पकड़ कर अपने साथ ले गए थे। बेटी के गायब होेने पर परिजनाें ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की। बुधवार की रात उनके चंगुल से छूटकर घर आई तो मां को पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई थी। छेड़खानी और प्रताड़ना से आहत छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी की शादी तय हो गई थी। इसके बाद भी गांव का एक युवक उसे फोन कर शादी के लिए दबाव बनाता था। वह उसे प्रताड़ित कर रहा था। इससे परेशान किशोरी के आत्महत्या की बात सामने आई है। आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed