{"_id":"57a776b24f1c1bc3762bc62d","slug":"from-diarrhea-a-died-several-suffering","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरवा बस्ती में डायरिया से एक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरवा बस्ती में डायरिया से एक की गई जान
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक क्षेत्र के घघरी ग्राम पंचायत के कोरवा बस्ती में डायरिया का कहर है। 13 मरीजों में रविवार की दोपहर बाद एक की मौत हो गई, जबकि पांच की हालत गंभीर होने पर बभनी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इतना ही नहीं एक सप्ताह पूर्व तीन लोगों की डायरिया से मौत हो चुकी है। उधर इसकी जानकारी होते ही बभनी सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम गांव में पहुंची। जिससे मरीजों के साथ ही आमलोगों ने राहत महसूस की है।
कोरवा बस्ती में एक सप्ताह पूर्व डायरिया पीड़ित सुकुवरिया (45) पत्नी महेश्वर, गुड्डू (06) पुत्र रामकुमार और लोली (35) पत्नी रामभजन की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके दवा-इलाज का कोई प्रबंध नहीं किया गया। अचानक शनिवार की रात्रि में फिर से डायरिया के चपेट में 13 लोग आ गए। छह लोगों की हालत ज्यादा बिगड़ जाने पर रविवार की सुबह बभनी सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जिसमें अंबेलाल (35) पुत्र ईश्वर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दोपहर बाद मौत हो गई। इसके अलावा लक्ष्मिनिया (32) पत्नी अंबेलाल, कुंजबिहारी (40) पुत्र विपत, धनपतिया (33) पत्नी कुंजबिहारी, राजेश कुमार (10) पुत्र मुन्ना और शिवभजन (35) पुत्र शिवशंकर शामिल हैं। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उधर राजेंद्र (35) पुत्र लक्ष्मन, राजेंद्र (26) पुत्र बेचन, प्रेमचंद (40) पुत्र शिवबालक, जसमतिया (07) पुत्री रामलल्लू, रामबिगन (40) पुत्र लक्ष्मन, बसपतिया (50) सुखदेव और विफनी (40) पत्नी कुंजल गांव में ही जूझ रही हैं।