फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Friend murdered after drunken brawl

Sonebhadra News: नशे में विवाद के बाद दोस्त का किया कत्ल

Wed, 22 Feb 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Friend murdered after drunken brawl
अनपरा। मप्र के सिंगरौली के सीमावर्ती मोरवा थाना क्षेत्र में बुधवार को मामूली विवाद में दोस्त ने किशोर का कत्ल कर दिया। उसका शव सिंगरौली-औड़ी मार्ग पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

मोरवा निवासी विजय सिंह का शव बुधवार को सिंगरौली-औड़ी मुख्य मार्ग पर मिला। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर जानकारी मिली कि विजय अपने एक किशोर दोस्त के साथ दारू पीने के लिए निकला था। नशे में धुत होने के बाद दोनों में किसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को समझा कर घर रवाना कर दिया। इसके बाद रास्ते में दोबारा विवाद होने पर आरोपी ने सड़क किनारे पड़ा पत्थर उठा कर विजय पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विजय की बाइक पास की झाड़ियों में मिली। क्षेत्रीय निरीक्षक यूपी सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed