फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Free food grains will be distributed in Ghoraval, Sadar block from today

घोरावल, सदर ब्लाक में आज से बंटेगा मुफ्त अनाज

Sat, 11 Dec 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Free food grains will be distributed in Ghoraval, Sadar block from today
सोनभद्र। सरकार के मुफ्त राशन योजना के तहत पहले चरण में घोरावल और सदर ब्लाक में 12 दिसंबर से राशन वितरण किया जाएगा। इसके लिए कोटे की दुकानों पर राशन, तेल, नमक व अन्य सामग्री पहुंचा दी गई है। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वितरण का कार्य शुरू होगा। अन्य आठ ब्लाकों में भी खाद्य सामग्री उपलब्ध होने पर जल्द वितरित कराए जाएंगे। सरकार ने दिसंबर से जिला प्रशासन को प्रत्येक कार्डधारकों को मुफ्त में राशन के साथ ही एक किलो चना, नमक और सरसों का तेल या रिफाइंड वितरित कराने का निर्देश दिया है। शासन ने नैफेड को जिले में सामग्री आपूर्ति का जिम्मा सौंपा है। नैफेड को खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति करनी थी और नौ दिसंबर से वितरण शुरू होना था, लेकिन अभी तक जरूरत के अनुसार सामग्री मुहैया नहीं कराई गई है। आपूर्ति विभाग के मुताबिक जिले में कार्डधारकों को देने के लिए जरूरत के मुकाबले करीब 62 प्रतिशत चावल, गेहूं, 21 प्रतिशत चना, 58 प्रतिशत सरसो का तेल या रिफाइंड और 18 प्रतिशत नमक पहुंचा है। प्रथम चरण में 12 दिसंबर से राबर्ट्र्सगंज और घोरावल ब्लॉक के कोटे की दुकानों पर जनप्रतिनिधयों की मौजूदगी में वितरण का कार्य शुरू होगा। इसके बाद जैसे-जैसे सामग्री मिलेगी वैसे-वैसे करमा, नगवां,चतरा, चोपन, कोन, दुद्वी, बभनी और म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र में वितरण प्रारंभ किया जाएगा। शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी गौरीशंकर शुक्ला के निर्देश पर सदर और घोरावल ब्लॉक के दुकानों पर खाद्य सामग्रियों को भेजने का काम युद्वस्तर पर चल रहा था। जिले मेें वर्तमान में 788 वितरण प्रणाली की दुकानों से करीब चार लाख 2071 कार्डधारक जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed