फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fragmented consumer anger over power cuts

बिजली कटौती पर फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा

Thu, 23 Jul 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 23 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Fragmented consumer anger over power cuts
राबर्ट्सगंज और आसपास के गांवों मेें बेतहाशा बिजली को हो रही कटौती से नाराज भाजपाजनों ने गुरुवार को बिजली विभाग दफ्तर प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र कटौती पर रोक न लगने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी। कटौती पर रोक लगाने के लिए प्रदर्शनकारियों ने एक्सईएन के नाम कार्यालय में मांगपत्र भी सौेंपा।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे। शोरशराबा सुन बिजलीकर्मी सहम गए।

यहां आयोजित सभा को संबोधित भाजपा के जिला महामंत्री आलोक सिंह ने कहा कि बिजली विभाग की मनमानी से जनता त्रस्त हो गई है। कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के रोस्टर के हिसाब से भी आपूर्ति नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा   कि जिले में बिजली का उत्पादन हेाता है। यहां कि बिजली से इटावा, मैनपुरी, सैफई, कन्नौज समेत अन्य शहर 24 घंटे रोशन हो रहे हैं। लेकिन यहां के लोगों             को बिजली नहीं मिल रही है, यह दुर्भाग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते  हुए कहा कि शीघ्र बिजली कटौती पर रोक नहीं लगी तो एक्सईन समेत अन्य अधिकारियों के दफ्तरों की आपूर्ति बंद कर वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।


 इस मौके पर भाजयुमो के नगर अध्यक्ष गौरव शुक्ला, अजय मिश्रा, मंटू मिश्रा, रजनीश रघुवंशी, संजय जायसवाल, कमलेश चौबे, आयुष बगडिय़ा, आलोक मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed