{"_id":"674234ff7659ab0cdb0b1c04","slug":"four-vehicles-collided-again-a-coal-laden-truck-caught-fire-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-120798-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: फिर टकराए चार वाहन, कोयला लदे ट्रक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: फिर टकराए चार वाहन, कोयला लदे ट्रक में लगी आग
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट-शक्तिनगर मार्ग पर वन देवी मंदिर के पास फिर बड़ा हादसा हुआ। शनिवार की सुबह चार वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। हादसे में एक ट्रक के केबिन में आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इससे हाईवे पर आवागमन भी बाधित रहा।
पिपरी थाने के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार की भोर में अनपरा की ओर से आ रहे कोयला लदे एक ट्रक की रेणुकूट की ओर से जा रहे खाली ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कोयला लदा ट्रक पलट गया। इसके कुछ देर बाद अनपरा की ओर से ही आ रहा कोयला लदा एक अन्य ट्रक और रेणुकूट से जा रही बोलेरो में टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद बोलेरो का चालक वाहन लेकर फरार हो गया। कोयला लदे ट्रक के इंजन में आग लग गई। ट्रक चालक ने वाहन कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हिंडाल्को के फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया तो ट्रक के इंजन में लगी आग को बुझाया। इससे पहले भी यहां हादसे हुए हैं।
विज्ञापन
आग से ट्रक का केबिन जला। उस पर लदा कोयला बच गया। पुलिस की तत्परता से बड़ी जनहानि भी नहीं हुई। पुलिस ने क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाया, जिससे आवागमन भी सुचारू रूप से बहाल हो सका। पिपरी एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क पर पलटे वाहनों को हटवाकर आवागमन बहाल करा दिया गया है।