{"_id":"6248962c53ca701fe74d5d34","slug":"four-smugglers-arrested-with-ganja-sent-to-jail-sonbhadra-news-vns6462932106","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। जगदलपुर उड़ीसा से गांजा लेकर मिर्जापुर जा रहे चार तस्करों को बभनी पुलिस ने शुक्रवार को शाम करीब तीन बजे हाथीनाला टोल प्लाजा के पास से पकड़ लिया। सभी गांजा तस्करों को पुलिस ने संबंधित धाराओं चालान कर दिया।
उड़ीसा से चार चार व्यक्ति गांजा लेकर बस में सवार होकर आ रहे थे। जिसकी सूचना मुखबिर के माध्यम से बभनी पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दो बैग में 33 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गांजा के साथ रंजीत मौर्य, आजाद कुमार प्रजापति, चंद्रेश मौर्य तथा अभिमन्यु मौर्य निवासी मिर्जापुर के हैं। पूछताछ के दौरान चारों तस्करों ने बताया कि गांजा उड़ीसा से बस के माध्यम से अम्बिकापुर लाए। वहां से बोलेरो बुक कर मिर्जापुर जा रहे थे। आसनडीह बार्डर पर पुलिस को देखकर हमलोग छुपकर धीरे से निकल लिये। लेकिन पुलिस को जानकारी हो गई और हम लोगों का पीछा करते हुए पकड़ लिया। पकड़े गये आरोपियों के मुताबिक वह पहली खेप लेकर जा रहे थे। बताया कि चारों गांजा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई किया गया। गांजा पकड़ने में एसएसआई हाथीनाला संतोष कुमार यादव, हेड कांस्टेबल भरत यादव आदि शामिल रहे।