फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four people including three brothers arrested for attempt to murder

Sonebhadra News: हत्या के प्रयास में तीन सगे भाइयों सहित चार गिरफ्तार

Mon, 23 Jun 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Four people including three brothers arrested for attempt to murder
जमीन विवाद में जानलेवा हमले के आरोप में चोपन पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। विवेचना के दौरान हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई गई है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन सगे भाई शामिल हैं।
विज्ञापन


चोपन थाना क्षेत्र के पईका निवासी विजय (29) का कुछ लोगों के साथ जमीन विवाद चल रहा है। गत 10 जून की दोपहर वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी बीच किसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप था कि हरिगोविंद उर्फ लल्लू, देवीराम मिश्र, प्रदीप मिश्र और सूर्यप्रकाश उर्फ नागा मिश्र ने विजय, उसके पिता श्यामलाल, मां सरिता देवी और पत्नी सोनाली को लाठी-डंडे से पीटने लगे। मामले में तब पुलिस ने मारपीट और एससी-एसटी का केस दर्ज किया था। इस घटना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने विवेचना के दौरान हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें सगे भाई देवी राम मिश्र, हरिगोविंद उर्फ लल्लू मिश्र, प्रदीप मिश्र और सूर्यप्रकाश शामिल हैं। इन्हें पुलिस ने रविवार की सुबह चोपन बैरियर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed