{"_id":"62b855843beeea0432712438","slug":"four-injured-including-couple-in-road-accident-sonbhadra-news-vns660800763","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दंपती समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दंपती समेत चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने दो घायलों ट्रामा सेंटर बीएचयू और एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पहली घटना घोरावल नगर में हुई। मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के जमुई गांव निवासी सुशील कुमार (40) पत्नी बबीता (34) के साथ बाइक से शिवद्वार दर्शन के लिए जा रहे थे। घोरावल में पहुंचे थे कि सामने से एक बाइक आ गई। उसी समय तेज गति के साथ अचानक तीसरी बाइक आ गई। इससे अनियंत्रित होकर दोनों बाइक गिर गई। तीसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में एक बाइक पर सुशील कुमार व बबिता व दूसरी बाइक पर सवार घोरावल नगर निवासी शिवम (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। शिवम व सुशील की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। वहीं दूसरी घटना देवरीकाठ नहर बाई पास के नजदीक हुई। धुरकरी गांव निवासी लाइनमैन श्याम सुंदर (50) पुत्र जमुना बाइक से देवरीकाठ जा रहे थे। लाइन ठीक करने के लिए बाइक से जा रहे थे। चलती बाइक पर मोबाइल रिसीव कर लिए। इससे अनियंत्रित होकर वह एक पेड़ से टकरा गए। उन्हें घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। पैर फैक्चर हो जाने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।