फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four including old man and Asha died in road accidents, serious head injury became the cause of death

UP News: सड़क हादसों में वृद्ध और आशा समेत चार की मौत, सिर में गंभीर चोट बनी मौत की वजह

Mon, 27 Nov 2023 02:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 27 Nov 2023 02:37 PM IST
सार

पहली घटना राबर्ट्सगंज कस्बा चौकी क्षेत्र का है। मिर्जापुर जिले के संतनगर थाना क्षेत्र के ककरद गांव निवासी गुड्डू (25) पुत्र गंगाराम रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने राबर्ट्सगंज आया था। देर रात लौटते समय शीतला मंदिर चौक के समीप उसकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में गुड्डू गंभीर रुप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Four including old man and Asha died in road accidents, serious head injury became the cause of death
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार की रात हुए सड़क हादसों में वृद्ध और आशा समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बाइक सवार भी शामिल हैं। दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर में गंभीर चोट उनकी मौत की वजह बनी।

विज्ञापन

पहली घटना राबर्ट्सगंज कस्बा चौकी क्षेत्र का है। मिर्जापुर जिले के संतनगर थाना क्षेत्र के ककरद गांव निवासी गुड्डू (25) पुत्र गंगाराम रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने राबर्ट्सगंज आया था। देर रात लौटते समय शीतला मंदिर चौक के समीप उसकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में गुड्डू गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना रायपुर थाना क्षेत्र की है। करहीं गांव निवासी आशा अशरफी देवी (52) गांव की एक महिला का प्रसव कराने के लिए अपने बेटे रणविजय के साथ बाइक से वैनी सीएचसी आ रही थी। रायपुर थाना मोड़ के समीप ब्रेकर पर बाइक असंतुलित होने पर पीछे बैठी आशा सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट आई। उसे वैनी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीसरी घटना बभनी थाना क्षेत्र की है। चौना संपर्क मार्ग पर रविवार की देर शाम चकसानी तिराहे पर अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार चक बगदरीसानी निवासी महेश कुमार (34) की मौत हो गई। महेश अपने पुराने घर से नए घर पर बाइक से जा रहा था। चकसानी तिराहे पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। आसपास के लोग उसे सीएचसी बभनी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पत्नी ममता देवी, मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उसे तीन छोटे बच्चे हैं। मृतक के भाई राजेश कुमार की सूचना पर एसआई तेज बहादुर सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौथी घटना घोरावल के खरुआंव ब्लॉक के पास हुई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed