{"_id":"65413f5875c76625fd0fba2c","slug":"four-including-cousin-brother-and-sister-drowned-bathing-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-5313-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सोन नदी में नहाते समय मौसेरे भाई-बहन समेत चार डूबे, तीन लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सोन नदी में नहाते समय मौसेरे भाई-बहन समेत चार डूबे, तीन लापता
विज्ञापन
चोपन (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अम्माटोला स्थित बलियरी घाट पर मंगलवार को नहाते समय मौसेरे भाई-बहन समेत चार लोग सोन नदी में डूब गए। डूब रहे एक बालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीन अन्य का पता नहीं चल सका। गोताखोरों की मदद से पुलिस शाम तक उनकी तलाश में जुटी रही। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
झारखंड के गढ़वा जिले के टंडवा निवासी जितेंद्र तीन दिन पूर्व अम्माटोला स्थित अपने साढू अशोक के घर आया था। मंगलवार की सुबह जितेंद्र (28) अपनी पुत्री शिवानी (6), पुत्र अभिषेक (4) व साढू के पुत्र आशीष (14), रोहित उर्फ चोका (13) व उनका जीजा ढुटेर के मुठेर निवासी दीपक (25) सहित कुछ अन्य सदस्यों के साथ साेन नदी में नहाने बलियरी घाट पर पहुंचा।
नहाने के दौरान आशीष, रोहित, दीपक और शिवानी नदी के तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर किनारे मौजूद लोगों की नजर पड़ी तो खलबली मच गई। शोर मचाते हुए लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। घाट से करीब पांच सौ मीटर दूर एक टीले में जाकर रोहित फंस गया, जिसे सुरक्षित निकाल लिया गया। जबकि अन्य तीनों का नहीं चला। सूचना पाकर सीओ सदर संजीव कटियार, चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से डूबे तीनों की तलाश शुरू की गई। शाम तक किसी का पता नहीं चल पाया था। घाट के किनारे जुटे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।