फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four fraudsters who sold fake gold as real arrested

नकली सोना को असली बताकर बेचने वाले चार जालसाज गिरफ्तार

Thu, 17 Feb 2022 06:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 06:25 PM IST
विज्ञापन
Four fraudsters who sold fake gold as real arrested
बर्तन-आभूषण के दुकानदारों को नकली सोना देकर ठगने वाले चार अंतरजनपदीय बदमाशों को घोरावल कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से नकली सोने की चार चेन, एक फर्जी रसीद, कार और साढ़े 24 हजार रुपये नकद भी बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि घोरावल नगर के वार्ड नंबर छह निवासी जय प्रकाश सेठ ने बीते 14 फरवरी को तहरीर दी थी। बताया था कि 12 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने नकली चेन को सोने की बताकर 90 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। जांच में एक अंतर्जनपदीय गिरोह का सुराग हाथ लगा। पुलिस ने अपना जाल बिछाया तो चार बदमाश पकड़े गए। घोरावल नगर के मुक्खा मोड़ जीप स्टैंड के पास से चारों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए बदमाशों में भदोही के औराई थाना के गरौली गांव निवासी उदय प्रताप सिंह, जौनपुर शहर कोतवाली के कसेरी बाजार निवासी इंद्रमणि उर्फ इंदु सोनी, जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के मानशाहपुर गांव निवासी रामसिंह उर्फ हिमांशु सिंह और जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के अलहरिया निवासी अवनीश यादव शामिल हैं। अंतर्जनपदीय गिरोह पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह, एसओजी प्रभारी माजिद सिद्दीकी, घोरावल चौकी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह, एसआई अमित कुमार त्रिपाठी, सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह,हेड कांस्टेबल उदयप्रताप यादव, अरविंद सिंह, चंद्रभान यादव, अमर सिंह, अतुल सिंह, जगदीश मौर्य, शशिप्रताप सिंह, हरिकेश यादव, रितेश पटेल, सौरभ राय, अमित सिंह, प्रताप सिंह दिलीप कश्यप शामिल रहे।
विज्ञापन

दिल्ली से लाते थे नकली चेन
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे दिल्ल्ी से नकली सोने की चेन लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में उसे असली सोने की चेन बताकर बेचते थे। विश्वास जीतने के लिए दुकानदार को फर्जी रसीद भी दिखाते थे। सोने की नकली चेन पर 22 कैरेट अंकित रहता है। इस वजह से सराफा दुकानदार आसानी से उनके झांसे में आ जाते हैं। उन लोगों ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में और सोनभद्र के कई स्थानों पर इस तरह की वारदात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed