{"_id":"67cf21afe698b02fb0007b8c","slug":"four-food-samples-were-sent-for-testing-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-125437-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: खाद्य पदार्थों के चार नमूने जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: खाद्य पदार्थों के चार नमूने जांच के लिए भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। होली पर्व के मद्देनजर सोमवार को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री की रोकथाम के लिए जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के चार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-11 के निर्देशन पर होली के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने विशेषकर खोवा, पनीर, दूध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी एवं वनस्पति, रंगीन कचरी, पापड़, चिप्स एवं नमकीन, विभिन्न प्रकार की मिठाइयों, अन्य खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोमवार को मधुपुर बाजार स्थित प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ-शहद, गाय के घी का एक-एक नमूना, नागनार हरैया मधुपुर से खाद्य पदार्थ खोवा के दो नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक के यहां भेजा गया। इससे पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने 17 नमूने लिए थे। इस प्रकार से अब तक कुल 21 नमूने लिए जा चुके हैं। खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बालेंदु शेखर मंगलमूर्ति, सूर्यलाल, अजय कुमार वर्मा, शरद पाल आदि शामिल रहे।