फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four bikes recovered , two arrested

चार बाइक बरामद, दो गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 17 Sep 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Four bikes recovered , two arrested
राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के उरमौरा गांव में बुधवार की रात चोरी की चार बाइक बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


 पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने सभी बाइक चोरी की होने की पुष्टि की। तलाशी लेने पर आरोपी वकील अहमद के कब्जे से एक कट्टा और एक कारतूस मिला। पूछताछ के बाद पुलिस पकड़े गए आरोपियों के साथियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


बुधवार की अर्धरात्रि के बाद पुलिस अधीक्षक शिवशंकर यादव को सूचना मिली कि वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य चोरी की चार बाइक बेचने के लिए उरमौरा गांव में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसपी के निर्देश पर सीटी सीओ सच्चिदानंद के नेतृत्व में स्वाट टीम के प्रभारी वीके सिंह, शहर कोतवाल केडी यादव, एसएसआई यूपी यादव और सब इंस्पेक्टर शशिभूषण यादव फोर्स के साथ अलग-अलग उरमौरा गांव में घेराबंदी की।

पंचायत भवन के पास फोर्स को देख संदिग्ध हाल में खड़े दो युवक भागने लगे। संदेह होने पर कांस्टेबल हरिकेश यादव, अजीत यादव और जितेंद्र पांडेय ने पीछा कर भाग रहे दोनों व्यक्तियों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की तो वे बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की।

गुरुवार को कोतवाली में कोतवाल केडी व्यादव ने पत्रकारों को बताया पकड़े गए गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी वाहन चोर वकील अहमद पुत्र मजीद अहमद और राबर्ट्सगंज के हर्षनगर निवासी शैलैश की निशानदेही पर उरमौरा गांव से चोरी की चार बाइक बरामद की गई है।


उन्होंने बताया कि वकील के कब्जे से एक कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी मिला है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जिले और गैर जिले से बाइक चुरा कर कम दामों पर लोगों को बेचने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed