फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four arrested with a crore of hemp

जिले में एसटीएफ ने पकड़ा एक करोड़ का गाजा

Sat, 07 Nov 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Four arrested with a crore of hemp
चोंपन थाना क्षेत्र से यूपीएसटीएफ और नारकोटिक्स लखनऊ की टीम के छापेमारी से बरामद अवैध गांजा। - फोटो : SONBHADRA
चोपन। लखनऊ की एसटीएफ और नारकोटिक्स की टीम ने राजमार्ग पर प्रीतनगर के पास शुक्रवार की रात घेराबंदी कर ट्रक पर नमक की बोरियों के नीचे छिपा कर ले जाया जा जा रहा आठ क्विंटल गांजा बरामद कर लिया। इसकी कीमत एक करोड़ बताई जा रही है। एसटीएफ ने ट्रक चालक, ट्रक पर सवार तीन और लग्जरी कार सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। चोपन थाने में एसटीएफ ने गांजा तस्करों से पूछताछ की। इस दौरान आरोपियों ने गांजा तस्करी में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी दी जानकारी दी जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ के मुताबिक आरोपी आंध्र प्रदेश और उड़ीसा से गांजा की तस्करी कर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ले जा रहे थे। इसकी सूचना पर एसटीएफ और नारकोटिक्स की टीम ने शुक्रवार को रात चोपन थाना क्षेत्र के प्रीतनगर में घेराबंदी कर एक ट्रक में लदा आठ क्विंटल गांजा बरामद किया। गांजे की यह खेप नमक की बोरियों के नीचे दबा कर ले जाई जा रही थी। एसटीएफ ने पकड़े गए ट्रक चालक और उसमें सवार तीन अन्य लोगों की निशानेदही पर ट्रक के पीछे खड़ी एक कार में सवार एक युवक को पकड़ कर पूछताछ की तो वह भी तस्कर निकला। एसटीएफ ने गांजा लदे ट्रक, कार और तस्करी के आरोपियों को चोपन थाने में ले जाकर पूछताछ की तो गिरोह अन्य सदस्यों के बारे में पता चला। एसटीएफ ने गांजा तस्करी में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापे मारे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। गिरफ्तार गांजा तस्करों में आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के खड़वाई निवासी बीरन सिंह, श्रावस्ती के भिग्गा थाना क्षेत्र के राजपुरानी निवासी प्रवेेश यादव, मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के बल्ली निवासी राजेंद्र जायसवाल और विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के कुरौठी पांडेय निवासी जितेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह शामिल हैं। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बरामद गांजा की कीमत करीब एक करोड़ बताई जा रही है। सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने एसटीएफ टीम की ओर से गांजा तस्करों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन

-
इनसेट
कार से कर रहा था रेकी
सोनभद्र। जिले के बभनी थाना क्षेत्र से छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा लगी हुई है और उसी रास्ते से गांजा बभनी, म्योरपुर, हाथीनाला, चोपन थाना क्षेत्र होते हुए मिर्जापुर ले जाया जा रहा था। गांजा लदे ट्रक के साथ एक लग्जरी कार सवार युवक भी चल रहा था। सूत्रों की मानें तो कार सवार थानों का लोकेशन लेकर ट्रक पार कराते हुए लेकर जा रहा था लेकिन चोपन के समीप एसटीएफ ने मुखबिर की निशानदेही पर कार सवार और ट्रक सवार गांजा तस्करों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इनसेट
उड़ीसा तक फैला है नेटवर्क
सोनभद्र। एसटीएफ के हत्थे चढ़े गांजा तस्करों ने पूछताछ में बताया कि उनका नेटवर्क उत्तर प्रदेश से के विभिन्न जिलों से लेकर उड़ीसा तक फैला है। पुलिस ने बताया कि गांजा तस्करी गिरोह का सरगना मिर्जापुर के मड़िहान का रहने वाला अवधेश पांडेय है। इसके गिरोह के सदस्य उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से गांजा लेकर देश के विभिन्न जिलों में आपूर्ति करते हैं। एसटीएफ अवधेश और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश करने मेें जुट गई है लेकिन अभी तक मिले नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed