फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four ANMs returning from corona vaccination duty unconscious

कोरोना टीकाकरण की ड्यूटी से लौट रहीं चार एएनएम बेहोश

Mon, 15 Nov 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Four ANMs returning from corona vaccination duty unconscious
हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती एएनएम के स्वास्थ्य की जानकारी लेते म्योरपुर सीएचसी के अधीक्षक। - फोटो : SONBHADRA
नगर के पिपरी क्षेत्र में तैनात चार एएनएम सोमवार की शाम टीकाकरण से लौटते समय एंबुलेंस में बेहोश हो गईं। आनन-फानन उन्हें हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उनकी तबीयत में सुधार है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस समय बड़े पैमाने पर गांव-गांव में कोटे की दुकानों पर कैंप लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। अभियान को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को उनके मूल तैनाती स्थल से काफी दूर तक भेज दिया जा रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। पिपरी इलाके की स्वास्थ्यकर्मी अर्पिता यादव, पुष्पा कुमारी, शीतल सागर व एक अन्य एएनएम की ड्यूटी उनके मूल तैनाती स्थल से 30 से 70 किलोमीटर की दूरी पर लगा दी गई। विभाग की ओर से उन्हें एंबुलेंस से भेजा गया, मगर दिनभर टीकाकरण के बाद जब एएनएम शाम लगभग करीब 6.30 बजे लौटने लगीं तो एंबुलेंस में ही बेहोश हो गईं। आनन-फानन में उन्हें तत्काल हिंडाल्को चिकित्सालय ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें होश आ गया है। इस संबंध में म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन ने जानकारी से इंकार किया। कहा कि मामले की जानकारी लेकर समुचित कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed