{"_id":"5f2eceda8ebc3e3cc77e401d","slug":"former-nagar-panchayat-president-and-his-brother-include-in-top-criminal-list-sonbhadra-news-vns5404128198","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉप अपराधियों में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके भाई भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉप अपराधियों में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके भाई भी शामिल
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में अपराधियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों के टॉप अपराधियों की सूची तैयार कर कार्रवाई करने में जुटे हैं। टॉप अपराधियों की तैयार की गई सूची में रेणुकूट के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके भाइयों का नाम भी शामिल हैं। डीएम के आदेश पर गैंगस्टर के आरोपियों की संपत्ति को भी कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पिछले माह कानपुर केे बिकरू में विकास दूबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया था। इसमें एक सीओ समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद और कई घायल हो गए थे। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को अपराधियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में जिले की भी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सभी थाना प्रभारियों को प्रथम चरण में टॉप टेन अपराधियों की चल-अचल संपत्ति, उनके अपराध का ब्योरा आदि तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है। पुलिस के मुताबिक जिले स्तर पर अभी तक टॉप अपराधियों की तैयार सूची में रेणुकूट के पूर्व चेयरमैन शिव प्रताप सिंह की हत्या के मामले में आरोपी रेणुकूट निवासी पूर्व चेयरमैन अनिल सिंह, उनके भाई राकेश सिंह, बृजेश सिंह, जमुना सिंह, राकेश मौर्या, बिचपई निवासी विवेक उर्फ बल्लर, जितेंद्र सिंह, राबर्ट्सगंज निवासी माइकल सोनकर, चंदन, पेटराही निवासी राजेंद्र, डूमरडीहा निवासी बेलाल अहमद, रजपुरवा निवासी अभिषेक सिंह, रेणुसागर निवासी सत्यांक्ष मिश्रा, डिबुलगंज निवासी सुल्तान, शक्तिनगर निवासी आकाश, शिवा गुप्ता, उरमौरा निवासी मंजूर खां, संतोष यादव, शाहगंज निवासी राजू केशरी, बिखरेखी निवासी हरिशंकर, मीतापुर निवासी रामसिंगार, चोपन निवासी अविनाश, डाला निवासी दीपक सिंह, कुरूहुल निवासी दीपक, ओबरा निवासी राजेश गौड़, संगम यादव, जुबैर आदि शामिल किए गए हैं। पुलिस अन्य जघन्य मामलों में आरोपियों के बारे में भी ब्योरा जुटा रही है।
थाना प्रभारियों से टॉप अपराधियों की सूची तैयार करा कर कार्रवाई की जा रही है। डीएम के निर्देश पर गैंगेस्टर के आरोपियों की संपत्ति भी कुर्क कराने की कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिनों पूर्व पुलिस रेणुकूट के पूर्व चेयरमैन शिव प्रताप सिंह के हत्या के मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन अनिल सिंह समेत अन्य आरोपियों की संपति को कुर्क कर चुकी है। आगे भी नियमानुसार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई जारी रहेगी। अपराधियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितने भी रसूखदार क्यों न हों। -आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र