{"_id":"67894384dd7eaded000209ec","slug":"former-mps-pain-overflows-saddened-by-the-tussle-between-party-and-family-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-123188-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पूर्व सांसद का छलका दर्द, पार्टी और परिवार में मचे घमासान से दुखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पूर्व सांसद का छलका दर्द, पार्टी और परिवार में मचे घमासान से दुखी
विज्ञापन
सोनभद्र। हाल ही में अपना दल छोड़कर नई पार्टी बनाने वाले रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल का पार्टी से लेकर परिवार में मचे घमासान पर दर्द छलका है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो कुछ दिनों पूर्व का बताया जा रहा है। इसमें पूर्व सांसद काफी भावुक स्थिति में अपना दर्द बयां कर रहे हैं। उनका कहना है कि सोनभद्र में अपना दल को हराने के लिए काम करने का आरोप लगाया जा रहा है। इससे परिवार में मनमुटाव हो गया है। बहू और छानबे विधायक रिंकी कोल ने उनके घर आना छोड़ दिया है। वह अब त्योहार पर भी घर नहीं आतीं। यह भी कहते सुनें जा रहे हैं कि अपना दल की अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री की जीत पर जब वह दिल्ली में बधाई देने पहुंचे तो वहां पार्टी को हराने का आरोप लगाते हुए गुलदस्ता लेने से इंकार कर दिया गया। उन्होंने प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल को लेकर भी बयान दिया है। यह वीडियो उनके आवास का बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
-- --