{"_id":"65c27a169e57e073ca066f0b","slug":"forest-team-that-went-to-remove-encroachment-attacked-one-arrested-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-109160-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अतिक्रमण हटाने गई वन टीम पर हमला, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अतिक्रमण हटाने गई वन टीम पर हमला, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
म्योरपुर। वन रेंज म्योरपुर के बनमहरी गांव में अतिक्रमण हटाने के दौरान वन कर्मियों पर मंगलवार को ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान वन कर्मियों ने एक अतिक्रमणकारी को पकड़ कर उसका विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया है।
म्योरपुर वन रेंज के बनमहरी जंगल में अवैध रूप से कब्जा करने को लेकर मंगलवार को वन कर्मियों और ग्रामीणों में झड़प हो गई। वन विभाग की तरऊ से सुरक्षा खाई खुदवाने का काम किया जा रहा था। इस पर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने उसे धारा 20 की जमीन बताते हुए दावा करने की बात कहीं। वन विभाग के लोगों ने उसे वन भूमि बताते हुए ग्रामीणों को वहां से हटाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने वन कर्मियों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते ग्रामीण वन विभाग की टीम पर टूट पड़े, वहां मौजूद बड़ी संख्या वन कर्मियों ने किसी तरह स्थिति नियंत्रित करते हुए एक अतिक्रमणकारी को पकड़ लिया।
पकड़े गए विजय कुमार को वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चालान कर दिया है। वन विभाग की टीम में वन दरोगा विजेंद्र सिंह, शकील अहमद, गोविंद, ओमप्रकाश समेत बड़ी संख्या में वनकर्मी मौजूद रहे। वन क्षेत्राधिकारी जबर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की तरफ से जबरिया वन भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा था, जिसे हटाया गया। कहा इस दौरान ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया जिसमें एक ग्रामीण को पकड़कर चालान किया गया है।