फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Forest dwellers learned archery

वनवासी बच्चों ने सीखी धनुर्विद्या

Tue, 15 Feb 2022 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Forest dwellers learned archery
बभनी। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में वनवासी बच्चों को धनुर्विद्या का प्रशिक्षण दिया गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में तीन ब्लाकों के 60 प्रतिभागी शामिल हुए। मंगलवार को इसका समापन आश्रम के रानी दुर्गावती धनुर्विद्या केंद्र में हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख जितेंद्र कुमार रहे और अध्यक्षता राम पाठक ने की। देवरिया से आए कोच प्रभंजन तिवारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण में सोनभद्र के तीन ब्लाकों म्योरपुर, दुद्धी और बभनी से 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 27 बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया। उनका चयन विशेष प्रशिक्षण के लिए किया गया है। इन बच्चों को छात्रावास में रखकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। पांच दिवसीय धनुर्विद्या अभ्यास में सभी बच्चों ने 10 मीटर, 20 मीटर, 30 मीटर, 40 मीटर और 70 मीटर की दूरी से शून्य पर निशाना साधने का हुनर सीखा। तीरंदाजी में सेवाकुंज आश्रम के बच्चे अब तक मंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक वीरेंद्र नारायण शुक्ल, केंद्र प्रमुख कृष्ण गोपाल, देवनारायण सिंह खरवार, जवाहरलाल जोगी, त्रिभुवन सिंह खरवार, जदुबीर खरवार, सीताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed