{"_id":"663faaa9aca40d31270e7198","slug":"forest-department-team-removed-encroachment-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-112925-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: वन विभाग की टीम ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: वन विभाग की टीम ने हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
स्थानीय वन प्रभाग कार्यालय के समीप सड़क किनारे पटरियों पर झोपड़ी बनाकर रह रहे सब्जी विक्रेताओं को वन विभाग ने शनिवार को हटवा दिया। पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने सभी को खदेड़ कर कब्जा खाली कराया।
रेंजर राघवेंद्र कुमार ने बताया कि पहले सब्जी विक्रेता सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगाकर बेचते थे। धीरे-धीरे उन्होंने बल्ली गाड़कर वहां झोपड़ी का निर्माण कर लिया। उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी दी गई थी, बावजूद उन्होंने वन भूमि पर अतिक्रमण कर लिया।
अतिक्रमण करने वालों को पहले ही नोटिस देकर झोपड़ी हटाने की चेतावनी दी गई थी। कई बार नोटिस देने के बाद भी जब कब्जा नहीं हटाया तो वन विभाग की टीम ने शनिवार को जगह खाली कराई। उधर, दो झोपड़ी लगाने वालों ने वन विभाग की टीम का विरोध किया।
विज्ञापन
उनका कहना था कि उनकी झोपड़ी लोक निर्माण विभाग की जमीन में है। इसलिए वन विभाग इसमें नहीं दखल दे सकता। विरोध किया गया तो वन विभाग की टीम को वापस होना पड़ा। इस संबंध में रेंजर राघवेंद्र कुमार ने बताया कि विरोध कर रहे अतिक्रमणकारियों को नोटिस दी गई है। अतिक्रमण नहीं हटाने पर फोर्स लगाकर हटवाए जाएंगे।