फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Forest department removed encroachment

वन विभाग ने हटाया अतिक्रमण, खाली गई जमीन पर बबूल के लगाए पौधे

Sun, 19 Jul 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Forest department removed encroachment
म्योरपुर। म्योरपुर वन क्षेत्र के हरहोरी परनी व गंभीरपुर के शिकारी बंधी के पास वन भूमि पर अतिक्रमण को शनिवार को वन विभाग की टीम ने हटा दिया। टीम ने बनाई गई झोपड़ियों को ढहाने के बाद अतिक्रमणकारियों द्वारा जोती गई भूमि पर खैर व बबूल की बोआई कर दी।
विज्ञापन

म्योरपुर वन रेंज कार्यालय से महज डेढ़ किमी के फासले पर हवाई पट्टी के समीप हरहोरी परनी गांव व गंभीरपुर के शिकारी बंधी के समीप कुछ लोगों ने वन विभाग की सैकड़ों बीघा भूमि अतिक्रमण कर लिया था। अतिक्रमण होने के दौरान शुक्रवार को दोनों स्थानों पर वन कर्मी भी मौजूद थे, लेकिन वे जोताई कर रहे ट्रैक्टर को कब्जे में लेने की हिम्मत नहीं जुटा सके थे। हरहोरी परनी में पौने दो सौ बीघा व गंभीरपुर के शिकारी बंधी के पास भी 40 बीघा भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी दी गई। शनिवार को वन कर्मियों की टीम ने दोनों स्थानों पर पहुंच कर सबसे पहले वन भूमि पर लगाई गई झोपड़ियों को ढहा दिया। इसके बाद खैर व बबूल के पौधे रोप दिए गए। वन दारोगा विजेंद्र सिंह ने बताया कि वन भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटा दिया गया है। कब्जा करने वालों को चेतावनी दी गई है। यदि फिर से वे अतिक्रमण करते हैं तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed