फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Force deployed in public places

सार्वजनिक स्थानों पर चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

Wed, 05 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Force deployed in public places
सोनभद्र। अयोध्या में बुधवार को श्रीराम मंदिर के शिलान्यास/निर्माण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिले के सार्वजनिक जगहों पर चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी गई है।ं वाहनों की जांच की जा रही है। डीएम एवं एसपी ने राबट्र्सगंज समेत अन्य शहरों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संवदेनशील जगहों पर विशेष सर्तकता बरती जा रही। अराजक तत्वों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है। एसपी ने सभी खुफिया तंत्रों और मुखबिरों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे से जिले से सटे बिहार, झारखंड, छतीसगढ़ और बिहार प्रांत के साथ ही सीमावर्ती जनपदों के बार्डरों पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है। बुधवार की अलसुबह से ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, कचहरी, सुप्रसिद्घ मंदिरों, मस्जिदों समेत अन्य धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर सादे पोशाक और वर्दी में पुलिसकर्मी भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। डीएम एस. राजलिंगम, एसपी आशीष श्रीवास्तव ने राबट्र्सगंज नगर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देने का निर्देश दिया। इस दौरान द्वय अधिकारियों को सीओ राजकुमार त्रिपाठी और कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बताया कि लॉ इन ऑडर की कोई समस्या नहीं है। अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। यातयात नियमों का पालन न करने वालों एवं फेस मास्क न पहनने वालों का चालान किया जा रहा है। इसके बाद डीएम और एसपी ने रेणुकूट पहुंच कर जायजा लिया। एएसपी ओपी सिंह, डॉ. राजीव सिंह समेत सभी सीओ, थाना और चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed