फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   for pay grade took out bike julus

ग्रेड-पे के लिए निकाला बाइक जुलूस

Wed, 19 Oct 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Wed, 19 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
for pay grade took out bike julus
राबर्ट्सगंज में बाइक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करता डिप्लोमा इंजीनियर संघ ।
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने मंगलवार को राबट्र्सगंज के लोक निर्माण विभाग स्थित संघ भवन से बाइक जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। नगर में विभिन्न मार्गों से होकर इंजीनियर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। महासंघ गे्रड पे बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहा है।
विज्ञापन


सुनील पांडेय ने कहा कि जिले के सभी जूनियर इंजीनियर अनुशासित होकर जनता के बीच और सरकार को अपनी बातों को पहुंचाने के लिए ऐसे कार्यक्रम करते रहेंगे। संतोष सिंह ने कहा कि इंजीनियरों का ग्रेडपे बढने पर सरकार पर न के बराबर बोझ पड़ेगा। कहा कि शासनस्तर पर बैठे अधिकारी सरकार को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैै।
विज्ञापन

 
ओपी सिंह ने कहा कि जूनियर इंजीनियर छह सौ रुपये बढ़ोत्तरी की मांग नहीं, बल्कि अपने स्वाभिमान की मांग कर रहा हैै। मनीष चौबे, सत्य प्रकाश, केएन यादव और नरेंद्र चौहान ने कहा कि शासन में बैठे कुछ अधिकारियों के गलत नीतियों के कारण इंजीनियरों की जायज मांगें पूर्ण नहीं हो रही हैै। आरके कुशवाहा, नंदलाल, छब्बूलाल, भगवान सिंह यादव और दिनेश यादव ने कहा कि मांगें पूर्ण होने के बाद ही आंदोलन को समाप्त किया जाएगा। रैली में जितेंद्र तिवारी, मुश्ताक अहमद, पीएन सिंह, शमशेर मौर्य, सुखदेव प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed