फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   For construction Modenge Knhr river stream

निर्माण के लिए मोड़ेंगे कनहर नदी की धारा

Mon, 15 Jun 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Mon, 15 Jun 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
For construction Modenge Knhr river stream
कनहर सिंचाई परियोजना का निर्माण तेज कराने के लिए कनहर नदी की जलधारा मोड़ी जाएगी। इसके लिए अभियंताओं ने कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


बाईं ओर जलधारा मोड़ने के लिए मिट्टी गिराने का भी कार्य तेज कर दिया गया है। रविवार को परियोजना के मुख्य अभियंता ओपी श्रीवास्तव ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अमवार फिल्ड हास्टल में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण को और गति देने का निर्देश दिया।

पानी के संकट से जूझ रहे कनहर सिंचाई परियोजना को छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में हुई बारिश से पानी की समस्या से निजात मिल गई है। कनहर नदी में पानी आने से स्पिलवे का निर्माण कार्य और तेज करा दिया गया है।
विज्ञापन


कंक्रिटिंग का कार्य भी जोरों पर चल रहा है। बरसात में परियोजना का निर्माण कार्य बाधित न हो इसके लिए अधिकारियों ने अभी से ही रणनीति तैयार कर उस पर अमल करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणनीति के तहत कनहर नदी की जलधारा को बाईं ओर मोड़ने का कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके लिए नदी में मिट्टी गिराने का कार्य चल रहा है ताकि बारिश के पहले यह कार्य पूर्ण कर लिया जाए।

इन कार्यों का रविवार को परियोजना के मुख्य अभियंता ओपी श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। उन्होंने अमवार में बन रहे बांध, कंक्रिटिंग और स्पिलवे का निर्माण कार्य देखा।

 मौके पर ही निर्माण की प्रगति के बारे में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। कार्य में और तेजी कराने का भी निर्देश दिया। नदी के पूरे भू भागों का भी निरीक्षण किया।


कहा कि पानी डायवर्जन का कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाए ताकि बारिश के दिनों में समस्या से निजात मिल सके और निर्माण कार्य प्रभावित न हो।

निरीक्षण के बाद मुख्य अभियंता ने अमवार फिल्ड हास्टल पर पहुंच कर अधिकारियों के साथ बैठक की और बांध के निर्माण से संबंधित मानचित्र देखा।

बारिश में निर्माण कार्य कैसे हो इसके लिए तैयारी करने का निर्देश दिया है। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता एसएनसी यादव, अधिशासी अभियंता केपी पांडेय, एक्सईएन शिवमूरत, सहायक अभियंता रामगोपाल, जेई राजेश, हीरो प्रजापति, मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed