{"_id":"b1f41d0464a65e34c39cf739dba1cde6","slug":"for-appointment-trainees-filled-shout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति के लिए प्रशिक्षुओं ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति के लिए प्रशिक्षुओं ने भरी हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Tue, 04 Aug 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक संसाधन केंद्रों पर प्रशिक्षण ले रहे टीईटी प्रशिक्षुओं ने मंगलवार को बांह पर काली पट्टी बांधकर काम किया और केंद्रों पर सांकेतिक प्रदर्शन कर संसाधन केंद्र के प्रभारियों को ज्ञापन सौंपा।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के नाम सौंपे गए ज्ञापन में प्रशिक्षुओं की नियुक्ति जल्द करने की मांग की गई। जिले भर में हुए इस प्रदर्शन के बाद पांच अगस्त को बीएसए कार्यालय पर धरना देंगे और उन्हें ज्ञापन देने का फैसला किया गया
टीईटी प्रशिक्षु शिक्षकों ने मौलिक नियुक्ति की कोई अधिसूचना जारी न होने पर प्रदेश भर में आंदोलन की घोषणा की है।
इसके तहत जिले के सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों और डायट में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं ने बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रशिक्षण लेने का निर्णय लिया था।
इसी क्रम में जिले भर में टीईटी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रशिक्षुओं ने काली पट्टी बांध प्रशिक्षण प्राप्त किया और सभी केंद्रों पर सांकेतिक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ब्लाक संसाधन केेंद्र रौप पर प्रशिक्षु अध्यक्ष उमाशंकर की अगुवाई में एबीआरसी संजय सिन्हा को ज्ञापन सौंपा गया। कहा गया कि यूपी सरकार ने अब तक प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति नहीं दी है।
प्रदर्शन करने वालों में भारती पांडेय, कृष्ण कुमार शुक्ला, नीलिमा, निधि, पदमाकर, आलोक, महेेंद्र, निशा, देवेंद्र, प्रवीण, रविंद्र सहित अन्य प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
बभनी प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय ब्लाक संसाधन केंद्र पर टीईटी प्रशिक्षुओं ने नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और काली पट्टी बांधकर प्रशिक्षण लिया। इस दौरान रामगोपाल यादव, अनिल, विमल, सत्यप्रकाश, स्वतंत्र कुशवाहा, रीता यादव, हेमलता, अनुजा, संगीता, सुजीत, श्यामरतन, वीरेंद्र, अखिलेश मौजूद रहे।
रामगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी चतरा पर प्रशिक्षु शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शैलेंद्र पांडेय, ममता अग्रवाल, सतीश मिश्रा व अमलेश वर्मा मौजूद रहे।