फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Football: Bhatgaon defeated Mahuli 1-0 in the final match.

फुटबाॅल : फाइनल मैच में भटगांव ने महुली को 1-0 से हराया

Mon, 26 Jan 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Football: Bhatgaon defeated Mahuli 1-0 in the final match.
दुद्धी ब्लाॅक के महुली कस्बे में चल रहे राजा बरियार शाह मेमोरियल फुटबाॅल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। फाइनल मैच में भटगांव छत्तीसगढ़ ने मेजबान महुली को एक गोल से हराकर विजेता ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समाजसेवी संजीव जौहरी ने विजेता टीम को ट्राॅफी एवं मेडल प्रदान किया। 90 मिनट के मैच में पहले हाॅफ के 28वें मिनट में भटगांव के सात नंबर जर्सी के खिलाड़ी अनिश ने पहला गोल डाला। अंतिम क्षणों तक अन्य कोई गोल नहीं होने से भटगांव टीम ने यह मुकाबला 1-0 गोल से जीत लिया। भटगांव के खिलाड़ी अनिश को मैन आफ द टूर्नामेंट और मैन ऑफ द मैच चुना गया। महुली टीम के खिलाड़ी सोनू कुमार को बेस्ट गोलकीपर और अरबाज को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार दिया गया। विजेंद्र कुमार लाइंसमेन एवं दीपक कुमार सिंह रेफरी की भूमिका में रहे। समारोह की अध्यक्षता दुद्धी ब्लाक प्रमुख रंजनामणि चौधरी ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि म्योरपुर जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गोंड, बघाड़ू जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम, विंढमगंज मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र चौधरी, टूर्नामेंट अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल, भूल्लू राम कन्नौजिया, मनोज मिश्रा, राजन चौधरी, दिलीप, राम लखन, बुंदेल चौबे, राजनाथ गोस्वामी, कमलेश विश्वकर्मा, विवेक कुमार आदि रहे। संचालन राकेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed