{"_id":"581392654f1c1bac52bc3de3","slug":"food-department-raids-shops-were-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की छापेमारी, बंद हुईं दूकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की छापेमारी, बंद हुईं दूकानें
ब्यूरो/अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी पर बाजार बंद कर भागे व्यापारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खाद्य विभाग ने शुक्रवार को जिले के कई क्षेत्रों में दूकानों पर सघन छापेमारी की। कई जगहों की दूकानें बंद कर दूकानदार फरार हो गए। टीम ने वाहन रोकवाकर पान मसाला का सैंपल लिया और करीब डेढ़ सौ पैकेट तंबाकू नष्ट करा दिया।
जिला अभिहित अधिकारी मानिक चंद सिंह की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार रायस और प्रमोद कुमार सोनकर ने कई जगहों पर छापेमारी की। मानिक चंद के मुताबिक बीजपुर के धुरकी गांव में दिलबाग पान मसाला लेकर जा रहे वाहन को रोका गया। मसाला का सैंपल लिया गया। तंबाकू नष्ट कराया गया। बीजपुर में ही मुनीश्वर जायसवाल जनरल स्टोर से खुला वनस्पति घी का सैंपल लिया गया। एनटीपीसी बीजपुर में शिवानी गेस्ट हाउस में चेक किया।
यह बगैर लाइसेंस संचालित मिला। एटूजेड सेंटर से कास्मेटिक सामान जांचे गए। इसके अलावा करीब 12 से ज्यादा दूूकानों पर छापेमारी की गई। म्योरपुर में जिला अभिहित अधिकारी की इलाके में छापेमारी से दूकानें बंद हो गईं। त्योहारी सीजन होने के बावजूद बाजार में भीड़ रही, लेकिन दुकानों के बंद होने से खरीदार मायूस रहे। म्योरपुर क्षेत्र के आश्रम मोड़, रासपहरी, देवरी, म्योरपुर, किरबिल आदि प्रमुख स्थानों की दुकानें बंद रहीं। मिठाई, किराना समेत अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों ने दूकानें बंद कर दीं। इससे बाजार बंदी जैसा माहौल रहा।