फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Follow in the footsteps of Mahatma Gandhi and Shastri

राष्ट्रपिता व शास्त्री जी की जयंती मनाई गई

Fri, 02 Oct 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Follow in the footsteps of Mahatma Gandhi and Shastri
राबर्ट्सगंज चाचा नेहरु पार्क में गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते बाम दल के पदाधिकारी - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बृहस्पतिवार को मनाई गई। इस दौरान दोनों महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलकर देश के विकास को गति देने की अपील की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। डीएम ने ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। पुलिस लाइन चुर्क में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कोरोना से बचते हुए काम करने की अपील की। कहा कि महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों का मूल आधार सत्य एवं अहिंसा रहा। उन्होंने सादा जीवन उच्च विचार को अपनाया। उनके जीवन मूल्यों का पूरी दुनिया आत्मसात करने की कोशिश करती हैं। हमें महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के पद्चिह्नों पर चलना चाहिए। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि गांधी जी ने कमजोर वर्गों के भलाई के लिए हमेशा कोशिश करते रहे हैं। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार यादव, सुशील सिंह, डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन, जगरूप सिंह पटेल, रपुदमन, रूपेश्वर तिवारी, अमर पाल गिरि, राजीव शुक्ला, ओंकारनाथ यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे। उधर पुलिस लाइन चुर्क में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए गांधी जयंती मनाई गई। एसपी, एएसपी समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने गांधी जी के चित्र पर मार्ल्याण किया। इस दौरान एसपी की पत्नी डॉ. आकांक्षा गुप्ता, एएसपी ओपी सिंह, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक एके सिंह, पेशकार सुरेश मिश्रा समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने साफ-सफाई की। सदर तहसील में एसडीएम केएस पांडेय, कोतवाली में कोतवाल अंजनी कुमार ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

गांधी और शास्त्री सच्चे अर्थों में थे जननायक
अनपरा। ऊर्जांचल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंद में दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन नीरज कुमार एवं प्राचार्य राजकुमार ने गांधीजी और शास्त्री जी के चित्र पर संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। गूगल मीट के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। डीएवी पब्लिक स्कूल अनपरा में दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई। इसके पूर्व हवन हुआ। संगीत शिक्षक तपन झा ने भजन प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता बी के सिंह एवं डी एन चौधरी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन सुनीता मिश्रा ने किया। अनपरा तापीय परियोजना आवसीय परिसर स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में प्रधानाचार्य फादर राबर्ट सुनील नोरोन्हा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सिस्टर रजनी, सिस्टर मेरी, सुनील सीरिल आदिौजूद रहे। इसी क्रम में- जिला संविदा संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा काशी मोड़ पर एक कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्तिनगर:। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज खड़िया योगी चौरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। समाजसेवी शत्रुघ्न पांडेय मुख्य अतिथि रहे। प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के अनुकरणीय जीवन से हमें प्रेरणा लेने की सलाह दी। संचालन अशोक चौबे ने किया।

ओबरा: ओबरा ताप विद्युत गृह में गांधी जयंती मनाई गई। ओबरा ताप विद्युत गृह के मुख्य अभियन्ता एवं परियोजना समन्वयक इं.आरपी सक्सेना ने गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के त्यागमय जीवन पर प्रखआश डाला। कहा कि महात्मा गांधी ने असफलता से हार न मान सत्य एवं अहिंसा के पथ पर चलते हुए सफलता को प्राप्त किया। उन्होंने अस्पृश्यता के विरोध में अभियान चलाया। इस मौके पर मुख्य अभियन्ता(प्रशासन) इं.जीके मिश्र, इंपीसी अग्रवाल, कैलाश गुप्ता, सुरेश, राजीव कुमार, विशाल आनन्द, राजकुमार गुप्ता, बीएन सिंह, दूधनाथ, एसएन पाण्डेय, ओबरा इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य एसके मिश्रा, विजय कुमार, आशीष मसीह आदि मौजूद रहे। संचालन अनिल कुमार ने किया। नवसृजित ओबरा तहसील में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर उपजिलाधिकारी ओबरा प्रकाश चंद्र व तहसीलदार सुनील कुमार द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नायब तहसीलदार रवि प्रजापति, नाजिर भगवान सिंह, विजय श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, लेखपाल राजेश मिश्रा, ओम प्रकाश चतुर्वेदी, अमीन अमरेश पाठक, एड.एसके चौबे, शैलेन्द्र त्रिपाठी, अजय पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed