फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Foggy sheet with minimum temperature in Sonbhadra, melting increased

सोनभद्र में न्यूनतम तापमान के साथ कोहरे की तनी चादर, गलन बढ़ी

Wed, 27 Jan 2021 07:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Foggy sheet with minimum temperature in Sonbhadra, melting increased
सोनभद्र। सर्द हवा चलने से जिले में ठंड बढ़ गई है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से आमजन बेहाल रहे। बुधवार दोपहर एक बजे तक आसमान में बादल छाए रहे और सर्द हवा चलने से लोग ठिठुरते रहे। ठंड बढ़ने से अधिकांश समय लोग घरों में दुबके रहे। सुबह कोहरा रहने से राजमार्गों में वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन

चुर्क स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बुधवार सुबह चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस और शाम को अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया था। इस तरह बुधवार को न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस मंगलवार से कम रहा। सुबह आठ बजे तक घना कोहरा छाये रहने से सुबह के वक्त वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग, राबट्र्सगंज-खलियारी मार्ग, घोरावल-राबट्र्सगंज मार्ग पर वाहनों की हेडलाइट जलती रही। दोपहर एक बजे तक आसमान में बादल छाए रहे और सर्द हवा चलने से लोग कांपते रहे। राबट्सगंज नगर में चट्टी चौराहों पर जल रहे अलाव लोग तापते नजर आए। कृषि मौसम वैज्ञानिक विनीत यादव ने बताया कि 30 जनवरी तक हवा की दिशा अधिकांशत: पूर्वी रहने के साथ गति 7.0 से 8.0 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इस बीच न्यूनतम तापमान 3.0 से 6.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.0 से 25.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed