फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Flowers showered on Guru Granth Sahib, tableaux made me happy

गुरु ग्रंथ साहिब पर बरसाए फूल, झांकियों ने किया निहाल

Tue, 16 Nov 2021 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Flowers showered on Guru Granth Sahib, tableaux made me happy
रेणुकूट में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर पंचप्यारे की निकली शोभा यात्रा। - फोटो : SONBHADRA
गुरुनानक देव महाराज के 552वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गुुरु ग्रंथ साहिब और पंज प्यारे की अगुवाई में निकली शोभायात्रा में भजन कीर्तन करते हुए श्रद्धालु चल रहे थे। रास्ते भर लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। युवाओं ने विभिन्न करतब भी दिखाए।
विज्ञापन

शिव पार्क स्थित गुरुद्वारा से निकली शोभायात्रा में फूल-मालाओं से सजे रथ पर गुरुग्रंथ साहिब को आसीन किया गया। इस दौरान पंज प्यारे घुड़सवार सहित सिख धर्म के अनुयायी बैंड बाजे के साथ चल रहे थे। पिपरी-रेणुकूट नगर की साध-संगत सबसे आगे सड़क की सफाई और धुलाई करते चल रही थी। शोभायात्रा नगर भ्रमण करने के बाद वापस गुरुद्वारा पहुंची। रास्ते भर शोभायात्रा का भव्य स्वागत और प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा के पहुंचने पर गुरुद्वारा में पुष्प वर्षा और आरती कर भव्य स्वागत किया गया। गुरुद्वारा में शबद गायन, कीर्तन एवं अरदास के साथ तीन दिनों तक अखंड पाठ का कार्यक्रम होगा। कार्तिक पूर्णिमा पर 19 नवंबर को गुरुद्वारे में लंगर चलाया जाएगा। मुख्य ग्रंथी तरसेम सिंह ने बताया कि 17, 18 और 19 नवंबर को लुधियाना से आए रागी जत्था भाई दीदार सिंह शबद गायन कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।

रेणुकूट में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर पंचप्यारे की निकली शोभा यात्रा।

रेणुकूट में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर पंचप्यारे की निकली शोभा यात्रा।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed