{"_id":"64ce941ccdf9084ac909cfbe","slug":"flaws-found-in-girls-home-and-childs-home-instructions-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-1934-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बालिका गृह और शिशु गृह में मिली खामियां, जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बालिका गृह और शिशु गृह में मिली खामियां, जांच के निर्देश
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी का निरीक्षण किया। जिला संयुक्त अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। बालगृह बालिका और शिशु गृह का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाएं देखी। बालगृह की व्यवस्थाओं से नाराज अध्यक्ष ने पत्रावलियों को जब्त कर जांच का निर्देश दिया।
लोढ़ी में विद्यालय के निरीक्षण में डॉ. देवेंद्र शर्मा ने साफ-सफाई व्यवस्था, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालय के सौंदर्यीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए डीपीआरओ व बीडीओ निर्देशित किया। खंड शिक्षा अधिकारी को बच्चों की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचकर डॉ. शर्मा ने अन्नप्रासन व गोद भराई की रस्म अदायगी की। केंद्र पर मौजूद बच्चों से संवाद किया।
जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। शिशुओं को बेबी किट, बेबी टावल व पौधों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उरमौरा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में बालिकाओं को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। छात्राओं के साथ भोजन कर उसकी गुणवत्ता जांची। इसके बाद वह बाल गृह बालिका, बाल गृह शिशु पहुंचे।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान संस्था की अधीक्षका की ओर से प्रस्तुत की गई पत्रावलियों में कई खामियां मिलीं। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी पत्रावलियों को तलब कर सीडीओ व सीएमओ के निर्देशन में जांच कराते हुए आख्या प्रेषित करें। देर शाम सर्किट हाउस सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में सीएमओ व जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए नशा मुक्ति अभियान से सम्बन्धित कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी को शामिल करते हुए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चालने को कहा। बैठक में सीडीओ सौरभ गंगवार, एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुधांशू शेखर शर्मा आदि मौजूद रहे।