{"_id":"5ea5b6568ebc3e90541fe536","slug":"five-injured-from-same-side-during-fight-sonbhadra-news-vns522024050","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के दौरान एक ही पक्ष से पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के दौरान एक ही पक्ष से पांच घायल
विज्ञापन
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक गांव में शनिवार को शाम पांच बजे कनहर नदी में नहाने गयी महिलाओं के साथ अभद्रता एवं छेड़छाड़ की सूचना पर पहुंचे परिजनों के साथ कतिपय मनबढ़ों ने जमकर मारपीट किया। इसमें एक ही पक्ष के पांच लोग घायल हो गये। घायलों में एक का सिर फट गया वहीं अन्य चार को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों का उपचार महुली स्थित निजी अस्पताल में कराया गया है।
शनिवार को शाम पांच बजे बस्ती की चार पांच महिलाएं नदी में नहाने व कपड़े धोने गयी थीं। इसी दौरान वहां नदी उस पार के तीन चार युवक आकर नहाने लगे। युवक महिलाओं पर फब्तियां कसना शुरू कर दिए और अश्लील हरकत करने लगे। महिलाओं के विरोध करने पर वे उन्हें दौडा़ने लगे। नदी किनारे टीले पर चढ़कर महिलाओं में से एक ने ऊंची आवाज लगाकर इस संबंध में बस्ती के लोगों से गुहार लगाई। आवाज सुनकर परिजन नदी की ओर निहत्थे ही दौड़े। इसी बीच वहां दूसरे पक्ष की ओर से कई अन्य युवक भी लाठी डंडे लेकर पहुंच गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई।
इसमें एक पक्ष से हीराचक गांव निवासी अमीरा पुत्र लौटन, अनुज पुत्र देवमूरत, नागेंद्र एवं उपेंद्र पुत्र इंद्रदेव को हल्की चोटें आई हैं। वहीं अमीरा के दामाद अशोक राम पुत्र रामू राम का सिर फट गया। पीड़ित पक्ष की सूचना पर मौके पर 112 नंबर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक आरोपी युवक फरार हो चुके थे। रविवार को पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर थाने में दी गई। इस संबंध में विंढमगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि मारपीट के संबंध में तहरीर मिली है, किंतु छेड़छाड़ जैसा कोई मामला नहीं है। नदी में मछली मारने के दौरान हीराचक एवं टेंढ़ा गांव के युवकों के बीच मारपीट हुई है।