फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five health workers including two doctors absent, clarification sought from three

दो डॉक्टरों समेत पांच स्वास्थ्यकर्मी गैरहाजिर, तीन कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 09 Jan 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Five health workers including two doctors absent, clarification sought from three
म्योरपुर क्षेत्र के किरबिल स्थित उप केंद्र का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ.रमेश सिंह ठाकूर - फोटो : SONBHADRA
जिले में आए नए सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान दो डॉक्टर समेत पांच स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने तीन कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है, जबकि दो डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

सीएमओ ने केंद्र पर टीकाकरण की स्थिति का भी जायजा लिया। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सीएमओ ने एल वन चिकित्सालय की जांच की, जांच में ऑक्सीजन प्लांट के क्रियाशिल होने पर उन्होंने संतोष जताया। खराब पड़ी मशीनो को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था सुचारू न होने पर सफाई के निर्देश दिए। चिकित्सालय में मैन पावर की कमी को पूरा करने के लिए आउटसोर्सिंग से आदमियों को रखने, एक्सरे मशीन लगवाने, नवजात बच्चों के आठ बेड के वार्ड को भी क्रियाशील करने की बात कही। सीएचसी में एक महिला चिकित्सक की तैनाती का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने फार्मासिस्ट विजय सिंह के तीन दिन और चीफ फार्मासिस्ट प्रेमचंद के लगातार अनुपस्थित होने पर भी उपस्थिति बनाने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन, डॉ राजन पटेल, पीके सिंह, उमाशंकर पांडे, सुनील पाल, विरेंद्र कुमार, हरि गेंद आदि मौजूद रहे।

म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ.रमेश सिंह ठाकुर

म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ.रमेश सिंह ठाकुर- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed