फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five crore cash and jewelery recovered

Sonebhadra News: पांच करोड़ नकदी, आभूषण बरामद किए

Sun, 18 Aug 2024 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Five crore cash and jewelery recovered
शक्तिनगर। यूपी-एमपी के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थापित नार्दन कोलफिल्ड लिमिटेड (एनसीएल) के सिंगरौली मुख्यालय पर सीबीआई दिल्ली की टीम ने छापा मारा। टीम ने सीएमडी के निजी सचिव, सुरक्षा अधिकारी और एक चर्चित ठेकेदार के आवास से पांच करोड़ से अधिक नकदी, सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान बरामद हुए। टीम ने ठेकेदार, उसकी पत्नी, निजी सचिव समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर बैढ़न जिला कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को सोमवार तक सीबीआई की रिमांड में दिया है। पकड़े गए आरोपियों में सीबीआई जबलपुर का डिप्टी एसपी भी शामिल है।
विज्ञापन


सीबीआई दिल्ली की टीम शनिवार की देर रात एनसीएल सीएमडी के निजी सचिव सूबेदार ओझा के आवास, दफ्तर, सुरक्षा विभाग में तैनात बसंत कुमार के आवास पर पहुंची। दूसरी टीम ने एनसीएल के बहुचर्चित ठेकेदार व सप्लायर रविशंकर सिंह के जयंत और इंद्रपुरी कॉलोनी ढोटी आवास पर छापा मारा। रात 10 बजे से शुरू हुई कार्रवाई रविवार को दिन में भी जारी रही। सूत्रों के मुताबिक सीएमडी के निजी सचिव व सुरक्षाधिकारी के यहां से सीबीआई टीम को करीब चार करोड़ और ठेकेदार के यहां से करोड़ रुपये से अधिक नकदी मिली है। इसके अलावा सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद हुए हैं। सीबीआई दिल्ली की टीम जबलपुर शाखा में तैनात डीएसपी जॉय जोसेफ डामले को हिरासत में लेकर सिंगरौली पहुंची थी। यहां से टीम ने सूबेदार ओझा, सप्लायर संविदाकार रविशंकर सिंह, उसकी पत्नी नीतू सिंह, एनसीएल के सुरक्षाधिकारी बीके सिंह को भी गिरफ्तार किया। सभी को जिला एवं सत्र न्यायालय बैढ़न में पेश किया। वहां से उन्हें रिमांड पर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed