फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five children left for school missing

Sonebhadra News: स्कूल के लिए निकले पांच बच्चे लापता, देर शाम भटकते मिले

Thu, 23 Feb 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Five children left for school missing
दुद्धी। बभनी ब्लाक के भिसुर गांव में घर से स्कूल के लिए निकले पांच बच्चे बृहस्पतिवार को संदिग्ध हाल में लापता हो गए। खोजबीन शुरू हुई तो देर शाम वह दस खजुरी रेलवे क्रॉसिंग के पास भटकते मिले। बच्चे अकेले ही इतनी दूर कैसे पहुंचे, यह स्पष्ट नहीं हो पाया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस बच्चों को अमवार चौकी में ले जाकर पूछताछ कर रही है। घटना से क्षेत्र के लोग सकते में हैं।
विज्ञापन

बभनी ब्लाक के भिसुर गांव निवासी शिवम उसका भाई आर्यन के अलावा आकाश, सुनीता सहित पांच बच्चे बृहस्पतिवार की सुबह घर से विद्यालय जाने के लिए निकले थे। सभी बच्चे गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन व चार में पढ़ते हैं। स्कूल की छुट्टी होने के घंटों बाद भी जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग उन्हें ढूंढते हुए स्कूल आए। वहां शिक्षकों ने बताया कि बच्चे तो आज स्कूल ही नहीं आए। यह सुनकर परिजन अवाक रह गए। बच्चों की खोजबीन शुरू हो गई। शाम करीब सात बजे सभी बच्चे खजुरी रेलवे कॉसिंग के पास भटकते दिखे। स्कूल के शिक्षकों ने उन्हें पहचान लिया। रोककर उनसे पूछताछ शुरू की। बच्चों ने बताया कि वह स्कूल जा रहे थे, तभी रास्ते में दो लड़कों ने उन्हें दौड़ा दिया। उनसे बचते हुए वह दूसरी ओर चले गए। बच्चों के सकुशल होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। अमवार चौकी में पुलिस ने उन्हें परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed