{"_id":"60f30e0d8ebc3e697577f241","slug":"five-arrested-with-four-quintals-of-ganja-sonbhadra-news-vns60100529","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार क्विंटल गांजा के साथ पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार क्विंटल गांजा के साथ पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्रसगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क के पास शनिवार को एसटीएफ और नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने डीसीएम में लदा चार क्विंटल गांजा बरामद किया। पांच तस्कर भी पकड़े गए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
मुखबिर की सूचना के आधार पर नारकोटिक्स टीम ने एसटीएफ के साथ मिलकर चुर्क के पास घेरेबंदी कर गुजरात नंबर की एक डीसीएम को रोका। उसके पीछे ब्रेजा में सवार कुछ लोग भी चल रहे थे। डीसीएम रोकते ही ब्रेजा सवार भी रुक गए और सादे वर्दी में मौजूद टीम से कारण पूछने लगे। तलाशी के दौरान डीसीएम में करीब चार क्विंटल गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने डीसीएम चालक और कार सवार चार लोगों को भी हिरासत में ले लिया। सभी को सदर कोतवाली ले जाया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक डीसीएम चालक आंबेडकरनगर का निवासी है, जबकि कार सवार दो लोग अयोध्या, एक अंबेडकरनगर और एक जौनपुर का रहने वाला है। कोतवाली प्रभारी सुभाष राय ने बताया कि भारी मात्रा में मादक पदार्थ पकड़ा गया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद केस दर्ज कर समुचित कार्रवाई की जाएगी।
के सहयोग से एटीएस लखनऊ की टीम ने लाखों रूपये का गाजा बरामद कर लिया। डीसीएम में गाजा छिपा कर उड़ीसा से यूपी के विभिन्न जिलों में ले जाया जा रहा था। एटीएस टीम पकड़े गए गाजा तस्करों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।