फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fitness ended four months ago, yet school vehicles were carrying children

चार माह पहले खत्म हो गया फिटनेस, फिर भी बच्चों को लेकर चल रहे थे स्कूली वाहन

Tue, 26 Jul 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fitness ended four months ago, yet school vehicles were carrying children
पिपरी में स्कूल वाहन को सीज करते एआरटीओ धनवीर यादव। - फोटो : SONBHADRA
आए दिन हो रहे हादसों के बाद नौनिहालों के जीवन से खिलवाड़ बंद नहीं हो रहा। फिटनेस की वैधता खत्म होने पर नोटिस देने के बाद भी स्कूल वाहन महीनों तक सड़कों पर दौड़ता रहा। इन्हीं वाहनों से बच्चे स्कूल से आते-जाते भी रहे। मंगलवार को मामला सामने आने के बाद एआरटीओ प्रवर्तन ने फिटनेस में फेल दो स्कूल वाहनों को सीज कर दिया। स्कूल प्रबंधन को भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के एक स्कूल बस में हादसे के बाद शासन के निर्देश पर प्रदेश भर में संचालित स्कूल वाहनों की जांच कराई गई थी। इसमें बड़ी संख्या में स्कूल वाहन मानकों पर खरे नहीं पाए गए थे। संबंधित स्कूल संचालक को नोटिस देकर वाहनों का फिटनेस और मेंटनेंस दुरुस्त कराने को कहा गया था। इसके बावजूद कई स्कूलों ने इसके प्रति उदासीनता बरती। अनफिट वाहनों से ही बच्चों को ढोया जा रहा है। मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन धनवीर यादव पिपरी पहुंचे तो वहां एक स्कूल के वाहन को रोककर जांच की। अप्रैल में ही उसका फिटनेस प्रमाण पत्र खत्म हो चुका था। नोटिस के बाद भी उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया। इस स्कूल के दो वाहनों में यह गड़बड़ी मिली। दोनों स्कूल वाहन को सीज करते हुए बच्चों को दूसरे वाहन में बैठाकर घर भेजवाया गया। एआरटीओ ने बताया कि स्कूल प्रबंधकों को पहले ही नोटिस दिया जा चुका है। इसके बावजूद उन्होंने लापरवाही बरती। प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनकी मान्यता खत्म करने के बाबत उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed