{"_id":"699c97e0ef62429c23061ce5","slug":"first-the-power-was-cut-then-there-was-no-payment-for-generator-oil-as-a-result-the-work-of-kharia-post-office-has-been-stalled-for-three-days-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-142395-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पहले बिजली कटी, फिर जनरेटर का तेल का भुगतना नहीं, नतीजा खड़िया पोस्ट आफिस का कार्य तीन दिन से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पहले बिजली कटी, फिर जनरेटर का तेल का भुगतना नहीं, नतीजा खड़िया पोस्ट आफिस का कार्य तीन दिन से ठप
विज्ञापन
शक्तिनगर। खड़िया बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस का कामकाज तीन दिन से ठप होने से जनता परेशान हैं। लेनदेन खाते बंद है। आधार कार्ड सहित अन्य सुविधाओं के लिए लोग चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई जिम्मेदार यह बताने को तैयार नहीं की कामकाज कब से सामान्य होगा।
भाड़े के कमरों में संचालित पोस्ट ऑफिस में यह स्थिति बिजली काटे जाने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के भी फेल होने से पैदा हुई है। मकान मालिक लंबे अरसे से अनुबंध मुताबिक किराये में वृद्धि की मांग कर रहा है। किराये में वृद्धि नहीं हुई तो मालिक शिथिल पड़ गया। इस बीच यूपीपीसीएल के कर्मचारियों ने बकाया के चलते बिजली कनेक्शन का विच्छेदन कर दिया। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए स्थापित जनरेटर के तेल का पैसे का भी भुगतान नहीं किया जा सका है। इस लिए इससे जुड़े लोगों ने भी हाथ खड़े कर दिए। नतीजा यह हुआ कि पोस्ट ऑफिस का पूरा कामकाज बंद हो गया। जन सुविधाओं के लिए लोग भटक रहे हैं और कोई जिम्मेदार यह बताने को तैयार नहीं कि समस्या कब तक दूर होगी और कामकाज कब से सुचारू हो पाएगा। इस समस्या पर पोस्ट मास्टर जुल्फिकार हैदर ने बताया कि अधिकारियों को पूरी स्थिति से अवगत करा दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।
खड़िया पोस्ट आफिस में जनरेटर की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद समस्या कहां आ रही है इस पर संबंधित लोगों से बातचीत कर समाधान निकाला जाएगा। - नीरज जायसवाल, पोस्ट मास्टर, मुख्य पोस्ट ऑफिस शक्तिनगर।