फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   First the moon was seen behind the sieve and then the husband was seen.

Sonebhadra News: चलनी की ओट से पहले चांद फिर पति का किया दीदार

Sun, 20 Oct 2024 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
First the moon was seen behind the sieve and then the husband was seen.
सोनभद्र/ओबरा। जिले में करवा चौथ पर्व धूमधाम से मनाया गया। पति की लंबी आयु की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने रविवार को व्रत रखा। रात में परंपरागत तरीके से पूजा कर चंद्रमा को अर्घ्य दिया। इसके बाद चलनी से पहले चांद और फिर पति का दीदार किया। व्रती महिलाओं को पति ने जल पिलाकर पारण कराया।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज नगर में करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं ने घर की छतों पर पूजन किया। महिलाओं ने भगवान शंकर, मां पार्वती, कार्तिकेय तथा गणेश के साथ चंद्र देव की पूजा की। इसके बाद करवा चौथ व्रत की कथा सुनी। इस दौरान मिट्टी के बर्तन में चावल, उड़द की दाल, सिंदूर, चूड़ी, शीशा, कंघी, लाल रिबन तथा रुपये रखकर सुहागिन महिलाओं के पैर छूकर भेंट दिए। राॅबर्ट्सगंज की कुमकुम तिवारी, आशा यादव और संध्या देवी ने अपनेछत पर करवा चौथ की पूजा की। रात में चंद्रमा के उदय होने पर अर्घ्य देकर पूजा की। ओबरा में भी महिलाओं ने व्रत रखा। पूजन में मीना भाटिया,शालू गोस्वामी, सूर्या, कृष्णा जायसवाल आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed